अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में तोड़ डाला मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-विराट को भी नहीं छोड़ा

Published : Sep 26, 2025, 09:18 PM IST
Ind vs sl Abhishek Sharma

सार

IND vs SL Super Four: अभिषेक शर्मा का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी गरजा और 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एशिया कप टी20 फॉर्मेट में नया इतिहास रचा है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा है। 

Abhishek Sharma Most Asia Cup T20 Runs: श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार का मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर ने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में सनसनी मचा दी है। अभिषेक एशिया कप टी20 फॉर्मेट के एक एडिशन में बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा टी20 एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक से पहले इस सूची में विराट कोहली और पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल था। विराट ने साल 2022 टी20 एशिया कप में लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में कुल 276 रन बनाए थे। वहीं, उसी साल रिजवान ने भी बल्ले से कमाल किया था और अपनी टीम के लिए 6 इनिंग्स में 281 रन बनाए थे। दोनों के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अभिषेक अब आगे निकले गए हैं।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अपने ही गुरु को पीछे छोड़ बने नंबर-1

एशिया कप 2025 में लगातार गरज रहा अभिषेक का बल्ला

एशिया कप में पहली बार अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं और पहले ही बार में एक नया अध्याय लिखा है। ग्रुप स्टेज मैच से ही अभिषेक रनों की बौछार कर रहे हैं। उनके इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर नजर डालें, तो यूएई के खिलाफ 16 गेंदों में 30, पाकिस्तान के खिलाफ 13 गेंदों में 31, ओमान के खिलाफ 15 गेंदों पर 38, पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों पर 74, बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंदों में 75 और श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंदों में 61* पर खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वो 300 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है।

अभिषेक ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी कर ली बराबरी

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने एक और नया रिकॉर्ड इस मुकाबले में अपने नाम किया है। वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 30+ स्कोर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2025 में अभिषेक ने 7 बार लगातार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान की बराबरी कर ली है। साल 2021-22 में रोहित ने और 2021 में रिजवान ने यह कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें-Asia Cup 2025: पहलगाम हमले पर बयान के लिए ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लगाया जुर्माना, BCCI ने की ये पहल

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA, 3rd ODI: 2025 का आखिरी वनडे मैच, भारत- साउथ अफ्रीका कौन जीतेगा आखिरी मैच का रण?
IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!