Asia Cup 2025 India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 74 रन बनाए, इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Abhishek Sharma Fastest Fifty: वैसे तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा ही रोमांच से भरा होता है। इसी तरह से 21 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भी भरपूर रोमांच और ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रोमांच 10 गुना बढ़ा दिया। उन्होंने केवल 39 गेंद पर 74 रन ठोक दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आइए आपको बताते हैं अभिषेक के इस रिकॉर्ड और भारत की इस शानदार जीत के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एशिया कप प्वाइंट्स टेबल

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर आते से ही गेंदबाजों पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने केवल 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने 29 गेंद में 50 रन बनाए थे। अब अभिषेक शर्मा उनके गुरु से भी आगे निकल गए हैं। बता दें कि युवराज सिंह ने मोहाली में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को ट्रेनिंग दी थी।

और पढ़ें- IND vs PAK: गिल-अभिषेक ने निकाली अफरीदी और हारीस रउफ की अकड़, दुबई में बल्ले से बजाया बैंड

50 छक्के लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम था। अभिषेक शर्मा ने केवल 20 पारियों और 331 गेंदों में 50 छक्के जड़े, जो दुनिया में सबसे तेज हैं।

सबसे तेज छक्के जड़ने वाले 5 सबसे तेज खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा (भारत)- 20 पारी, 331 गेंद
  • एविन लुईस (वेस्टइंडीज)- 20 पारी, 366 गेंद
  • हजरतुल्लाह (अफगानिस्तान)- 22 पारी, 409 गेंद
  • क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)- 25 पारी 492 गेंद
  • सूर्यकुमार यादव (भारत)- 29 पारी, 509 गेंद

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: सुर्यकुमार यादव ने फिर पाकिस्तान की उतारी इज्जत, दुबई में टॉस के बाद नहीं मिलाया हाथ

14 महीने पहले ही की थी इंटरनेशनल करियर की शुरुआत

बता दें कि अभिषेक शर्मा भारतीय टीम की युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने पिछले साल 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और 14 महीने में 20 पारियों में उन्होंने 708 रन अपने नाम कर लिए। उन्होंने अपने करियर में अब तक 63 चौके और 53 छक्के जड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। जिसके चलते भारत ने 6 विकेट से ये मैच अपने नाम कर लिया।