
Aaryavir Sehwag Records: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप (U19 Asia Cup 2026) में अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है। मंगलवार, 10 नवंबर को ओमान के अल अमरत मैदान पर UAE के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आर्यवीर ने 160 रनों की तूफानी बैटिंग की, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 310 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट सेट किया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने पूरे 50 ओवर खेलकर 7 विकेट पर 309 रन बनाए। इस दौरान आर्यवीर ने बिलकुल अपने पिता के अंदाज में खेलते हुए 168 गेंदों पर ताबड़तोड़ 160 रन ठोके। इस धमाकेदार पारी में उनके बल्ले से 17 चौके और 7 लंबे छक्के निकले। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए वीके विनीत के साथ मिलकर 193 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। विनीत ने भी 69 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
अपनी इस 160 रन की पारी से आर्यवीर ने अंडर-19 वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में अपनी खास जगह बना ली है। उन्होंने शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के 160 रनों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लेकिन, आर्यवीर अभी भी अंडर-19 इतिहास की कुछ सबसे बड़ी पारियों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
अंबाती रायडू
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर अंबाती रायडू हैं, जिन्होंने साल 2002 में टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ यह नाबाद पारी खेली थी।
वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने 2026 में हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ यह शानदार स्कोर बनाया था।
वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने ही 2025 में दुबई में UAE के खिलाफ 171 रन भी बनाए थे।
राज बावा
साल 2022 में तारौबा में युगांडा के खिलाफ राज बावा ने नाबाद 162 रन बनाए थे।
शुभमन गिल
साल 2017 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 160 रनों की पारी खेली। जिसकी बराबरी आर्यवीर सहवाग ने की।
मयंक अग्रवाल
साल 2009 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने भी 160 रन बनाए।
आर्यवीर सहवाग
साल 2026 में अल अमरत में UAE के खिलाफ आर्यवीर ने 160 रन ठोंके।
एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से 350 का स्कोर पार कर लेगा। 44.2 ओवर तक भारत का स्कोर सिर्फ 1 विकेट पर 255 रन था। लेकिन 255 के स्कोर पर आर्यवीर के आउट होते ही टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में आखिरी 10 ओवर में 6 विकेट गंवा दिए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (17), यशवर्धन चौहान (17) और अन्वय द्रविड़ (12) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। UAE की तरफ से बॉलर नसीम खान ने शानदार बॉलिंग करते हुए 48 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि हिदायत उल्लाह, नूरुल्लाह अयोबी और अयान मिस्बाह को एक-एक विकेट मिला।