IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: JioHotstar पर नहीं चल रहा मैच? जियो यूजर्स 2 मिनट में ऐसे चालू करें

Published : Oct 09, 2026, 06:15 PM IST
India vs West Indies

सार

IND vs WI Live: जियो सिम होने पर भी जियोहॉटस्टार पर भारत-वेस्टइंडीज का मैच नहीं चल रहा? जानिए 2 मिनट में फ्री सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने और एरर ठीक करने का आसान तरीका।

JioHotstar Live Match Activation Tips: शाम 7 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में दूसरा टी20 मैच शुरू होने जा रहा है। 6:30 बजे टॉस है। लेकिन जैसे ही आपने मैच देखने के लिए फोन में जियोहॉटस्टार (JioHotstar) खोला, स्क्रीन पर 'Subscribe Now' का एरर आ गया? अगर आपके पास Jio का सिम है और फिर भी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं चल रही, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसे 2 मिनट में ठीक कर सकते हैं। जानिए कैसे...

Jio सिम होने के बाद भी स्क्रीन पर एरर क्यों आता है?

अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ जियो का सिम फोन में लगा होने से हॉटस्टार अपने आप फ्री चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है। इसके पीछे आमतौर पर 3 कारण होते हैं।

  1. आपका रिचार्ज ऐसा है जिसमें OTT बेनिफिट शामिल नहीं है। जैसे नॉर्मल 1.5GB/दिन वाले प्लान्स।
  2. रिचार्ज में JioHotstar का ऑफर तो है, लेकिन आपने उसे एक्टिवेट नहीं किया।
  3. जियोहॉटस्टार ऐप में आपने किसी दूसरे नंबर या पुरानी ईमेल आईडी से लॉगिन कर रखा है।

JioHotstar का फ्री एक्सेस कैसे चालू करें?

  • अगर आपके नंबर पर एलिजिबल प्लान एक्टिव है, तो सबसे पहले JioHotstar ऐप खोलें।
  • सेटिंग्स में जाकर प्रोफाइल में जाएं और पहले से खुले अकाउंट को 'लॉग-आउट' (Log Out) कर दें।
  • अब लॉग-इन (Log In) पर टैप करें और वही मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर आपका एक्टिव जियो प्लान चल रहा है।
  • आपके जियो नंबर पर 4 या 6 अंकों का OTP आएगा। उसे डालते ही आपका सब्सक्रिप्शन अपने आप सिंक हो जाएगा।
  • अगर फिर भी न चले, तो MyJio ऐप खोलें। नीचे 'Menu' में जाकर 'Coupons & Winnings' या 'Active Plans' सेक्शन चेक करें।
  • कई बार वहां 'Claim' या 'Activate' बटन दबाना पड़ता है।

क्या आपके प्लान में JioHotstar फ्री है?

Jio के कुछ चुनिंदा प्लान्स में डेटा ऐड-ऑन के साथ जियोहॉटस्टार का मोबाइल एक्सेस बंडल मिलता है। अगर आपके पास सिंपल प्लान है, तो मैच रुकने पर पूरा बड़ा रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है। आप MyJio से सिर्फ सस्ता डेटा और जियोहॉटस्टार ऐड-ऑन पैक लेकर भी तुरंत काम चला सकते हैं।

भारत vs वेस्टइंडीज मैच से पहले ये 3 सेटिंग्स भी चेक कर लें

  • अगर इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो JioHotstar ऐप की सेटिंग्स में जाकर वीडियो क्वालिटी को 'Auto' से हटाकर 'Medium' या 'Data Saver' पर सेट कर लें। इससे पूरा मैच बिना बफरिंग के दिखेगा।
  • अगर ऐप पुराना है, तो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर उसे तुरंत अपडेट कर लें।
  • फोन की Settings > Apps > JioHotstar में जाकर 'Clear Cache' कर दें, ताकि अटका हुआ सब्सक्रिप्शन पेज रिफ्रेश हो जाए।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ तकनीकी और यूजर-गाइड उद्देश्य से दी गई है। JioHotstar का लाइव मैच एक्सेस आपके एक्टिव जियो मोबाइल प्लान और टेलीकॉम कंपनी के नियमों व शर्तों पर निर्भर करता है। थर्ड-पार्टी ऐप्स या अनधिकृत लिंक्स से लाइव स्ट्रीमिंग देखने से बचें। किसी भी रिचार्ज को करने से पहले टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर प्लान्स चेक करें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI Live: फ्री मैच लिंक पर क्लिक से पहले सावधान! 1 गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें सेफ तरीका
IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: मुफ्त में कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच