IND vs WI 4th T20I: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की आंधी में बही वेस्टइंडीज की टीम, 2-2 की बराबरी पर पहुंची टीमें

Published : Aug 13, 2023, 07:41 AM ISTUpdated : Aug 13, 2023, 07:43 AM IST
IND-vs-WI-4th-T20I

सार

India vs West Indies 4th T20I: शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे t20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की और इस सीरीज को दो-दो से बराबरी पर कर दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की t20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए 9 विकेट से वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी और पांच मैचों की इस सीरीज को दो-दो की बराबरी पर खत्म किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला रविवार, 13 अगस्त 2023 यानी कि आज खेला जाएगा।

ऐसा रहा भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी शिमरोन हेटमायर ने खेली। इसके अलावा शाई होप ने भी 45 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से ओर अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी

दूसरी ओर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से इस मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 17 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेली। एक तरफ जहां यशस्वी जायसवाल ने 51 बॉलों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। तो वहीं, शुभमन गिल ने 47 बॉलों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 84 रन बनाए, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

IND vs WI, रविवार को होगा फाइनल मुकाबले

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जारी पांच मैचों की t20 सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर चल रही है। इसका निर्णायक मुकाबला रविवार, 13 अगस्त 2023 को खेला जाएगा। इससे पहले टेस्ट और वनडे सीरीज भी भारत ने अपने नाम की थी।

और पढ़ें- Asian Champions Trophy 2023: भारत चौथी बार चैंपियन, मलेशिया को 4-3 से हराया

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच