एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी का फाइनल शनिवार को भारत और मलेशिया के बीच खेला गया।

India vs Malaysia Live Updates, Asian Champions Trophy 2023 Final: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी का फाइनल शनिवार को भारत और मलेशिया के बीच खेला गया। मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में हुए फाइनल में कांटे के मुकाबले में मलेशिया को भारत ने 4-3 से हरा दिया है। भारत चौथी बार चैंपियन बना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जुगराज सिंह ने पहले क्वार्टर में पहला गोल कर भारत को मलेशिया पर बढ़त दिला दी। नौवें मिनट में जुगराज ने पेनल्टी कार्नर का फायदा उठाते हुए ड्रैग फ्लिक शॉट खेला और गोल दागा। इसके बाद अबू कमाल अजराई ने मलेशिया के लिए पहला गोल कर बराबरी करा दी। दोनों टीमें बराबर पर खेल रही थीं कि दूसरे क्वार्टर में मलेशिया टीम ने एक और गोल कर बढ़त बना ली। मलेशियाई टीम ने तीसरा गोल कर 3-1 से बढ़त बना ली। मलेशिया की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट, और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा।

हालांकि, दूसरे हाफ में भारत ने जबरदस्त कमबैक किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में गोल कर भारतीय खेमे का जोश वापस लाया। इसके तुरंत बाद गुरजंत सिंह ने गोल कर टीम को मलेशिया के बराबर ला दिया। आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में चौथा गोल दागने के साथ टीम को चौथी बार विजेता बना दिया।