
Women's T20 World Cup 2023. टी20 विश्वकप और साउथ अफ्रीका के साथ टीम इंडिया का कनेक्शन बेहद फायदेमंद है। महीने भर पहले ही अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप भी अफ्रीकी धरती पर ही खेला गया और चैंपियन टीम इंडिया बनी। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने भी साउथ अफ्रीका में ही पहला टी20 विश्वकप जीता था। अब भारतीय टीम के पास फिर से वही मौका है और संयोग से मुकाबला अफ्रीका में ही हो रहा है। टीम इंडिया के पास पहली बार महिला टी20 वर्ल्डकप जीतने का पूरा मौका है।
WT20 WC 2023-साउथ अफ्रीका है खास
क्रिकेट के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका हमेशा से भारत के लिए लकी रहा है। आपको याद होगा 2007 का वह साल जब पहली बार पुरूष टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। तब भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए, पूरी टीम भी लगभग नए खिलाड़ियों से भरी थी। किसी ने नहीं सोचा था कि भारत चैंपियन बनेगा, लेकिन जो हुआ वह इतिहास बन गया। हाल ही में अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप भी भारतीय टीम ने जीता और साउथ अफ्रीका फिर लकी बना। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है चैंपियन बनने के लिए उसे दो मैच जीतने हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका फिर से भारत के लिए लकी बनने जा रहा है या नहीं।
WT20 WC 2023- ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल
भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती सेमीफाइनल की है, जहां उसका मुकाबला 5 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम है। अभी तक महिला टी20 विश्वकप के कुल 7 सीजन खेले गए हैं, जिसमें से 5 बार ऑस्ट्रेलिया ही चैंपियन बनी है। भारत को यह मैच जीतना है तो उन्हें अपनी बैटिंग में सुधार लाना होगा। टीम इंडिया की बैटिंग बेहतर नहीं हुई तो ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक पाना मुश्किल होगा।
यह है इंडिया की प्लेइंग इलेवन- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।
यह है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मेग लैनिंग, एलिसा हीली, डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।
यह भी पढ़ें