न्यूजीलैंड दौरे से पहले ही इन 2 क्रिकेटर्स का टूटा सपना, टेस्ट टीम में जगह की उम्मीदों को लगा झटका

Published : Sep 03, 2026, 09:03 AM IST
India New Zealand Test series 2026

सार

Mohammed Shami New Zealand Tour: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले मोहम्मद शमी और आकिब नबी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों गेंदबाज शुरुआती शॉर्टलिस्ट में नहीं हैं। वहीं, बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकाश दीप को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

India New Zealand Test series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरे पर भारत को पांच टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि, सबसे ज्यादा नजरें टेस्ट सीरीज पर रहेंगी, क्योंकि यह अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में भारत की उम्मीदों के लिए बेहद अहम होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जम्मू-कश्मीर के युवा पेसर आकिब नबी फिलहाल सिलेक्टर्स की शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के लिए टेस्ट टीम में जगह बनाने की राह मुश्किल नजर आ रही है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी शमी को मौका नहीं?

मोहम्मद शमी का शॉर्टलिस्ट में नाम नहीं होना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुभवी तेज गेंदबाज लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 5 विकेट हासिल किए और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बावजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलेक्टर्स की शुरुआती योजना में शमी को जगह नहीं मिली है। हालांकि, अभी फाइनल टीम का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद तस्वीर बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

आकिब नबी की उम्मीदों को भी लगा झटका

जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इसके बावजूद उनका नाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए पांच तेज गेंदबाजों में नहीं है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। वहां की पिचों पर घास और सीम मूवमेंट देखने को मिलता है। ऐसे में शमी और आकिब जैसे गेंदबाजों को शुरुआती शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

और पढे़ं- BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के भविष्य और WC2027 प्लानिंग को लेकर ये होंगे 5 बड़े एजेंडे

इन 5 तेज गेंदबाजों को किया गया शॉर्टलिस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिलेक्टर्स ने पांच पेसर्स को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकाश दीप के नाम शामिल हैं।

अब सभी की नजरें 3 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की समीक्षा बैठक पर हैं। बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की उम्मीद है। कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी बैठक से जुड़ सकते हैं। इस बैठक में न्यूजीलैंड दौरे की रणनीति के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम कॉम्बिनेशन पर भी चर्चा हो सकती है। इसके बाद ही टेस्ट टीम को लेकर स्थिति और ज्यादा साफ होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए किन गेंदबाजों को शॉर्टलिस्ट किया गया है?

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकाश दीप को शॉर्टलिस्ट किए जाने की रिपोर्ट है।

2. क्या मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं?

अभी टीम घोषित नहीं हुई है। फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शुरुआती शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं हैं।

3. आकिब नबी को क्यों नहीं मिली जगह?

आकिब नबी का नाम भी शुरुआती पांच पेसर्स की शॉर्टलिस्ट में नहीं है। अंतिम चयन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल