
IND U19 vs AFG U19 Semi final Live Streaming: अंडर 19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का सामना अफगानिस्तान अंडर 19 टीम से है। लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला गुरुवार 12 नवंबर को खेला जा रहा है। अगर आप भी इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जानिए कहां-कैसे देखें पूरा मैच।
भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर 2026, गुरुवार को खेला जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से हुई।
भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच होने वाला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ओमान में खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (2) में किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
अगर आप भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंडर 19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इस मैच का सीधा प्रसारण यानी लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।
भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ऐसे में जो क्रिकेट फैंस टीवी के सामने बैठकर मैच नहीं देख सकते, वे अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर SonyLIV ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवासानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद और इशान सूद।
अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद और हमजा खान अलीखिल।