
IPL 2027 Trade List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर भी तेज हो गया है। अब तक आईपीएल की 10 टीमों में से 6 फ्रेंचाइजी के बीच चार बड़ी ट्रेड डील पूरी हो चुकी हैं। इन ट्रेड के जरिए कुल 10 खिलाड़ियों ने अपनी टीमें बदल ली हैं।
IPL का सबसे चर्चित ट्रेड 11 नवंबर 2026 को हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल हो गए हैं। वहीं, पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। दोनों खिलाड़ियों की ट्रेड फीस 18-18 करोड़ रुपये तय की गई है। इससे पहले ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी भी ट्रेड के जरिए नई टीमों से जुड़ चुके हैं। आइए जानते हैं IPL 2027 से पहले किन खिलाड़ियों ने अपनी टीम बदली है और अब वे किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे।
IPL 2027 से पहले सबसे बड़ी ट्रेड डील मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई है। इसके तहत हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों की ट्रेड फीस 18 करोड़ रुपये तय की गई है। हार्दिक की पिछली सैलरी 16.35 करोड़ रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 18 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
और पढे़ं- गौतम गंभीर से भिड़ने वाले शख्स को मिली तगड़ी सजा, हेड कोच से क्यों हुई थी तू-तू-मैं-मैं?
आईपीएल 2027 से पहले अब तक चार ट्रेड डील पूरी हुई हैं। इनके जरिए 10 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। सभी खिलाड़ियों की लिस्ट और ट्रेड फीस यहां देखें:
ऋषभ पंत- LSG से DC- ₹15 करोड़
कुलदीप यादव- DC से LSG- ₹13.50 करोड़
टी. नटराजन- DC से SRH- ₹5 करोड़
जीशान अंसारी- SRH से DC- ₹40 लाख
लियाम लिविंगस्टोन- SRH से CSK- ₹6 करोड़
जैक एडवर्ड्स- SRH से CSK- ₹3 करोड़
खलील अहमद- CSK से SRH- ₹4.80 करोड़
नाथन एलिस- CSK से SRH- ₹2 करोड़
हार्दिक पांड्या- MI से PBKS- ₹18 करोड़
अर्शदीप सिंह- PBKS से MI- ₹18 करोड़
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख भी तय कर दी गई है। यह नीलामी 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित होगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर 2026 तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी होगी। इसके बाद मिनी ऑक्शन में टीमें अपनी जरूरत के अनुसार नए खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी। फिलहाल चार ट्रेड डील के जरिए 10 खिलाड़ी अपनी टीमें बदल चुके हैं। अब फैंस की नजरें रिटेंशन लिस्ट और दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिकी हैं।