भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे: तीसरे मैच के टिकटों के लिए मारामारी, चेन्नई में रात से ही लगी फैंस की लंबी कतार

Published : Mar 18, 2023, 12:01 PM IST
chepak stadium

सार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है और टिकटों की बिक्री ऑफलाइन की जा रही है। शनिवार को टिकट दिन में 11 बजे से मिलने शुरू हुए। 

India vs Australia ODI. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है और टिकटों की बिक्री ऑफलाइन की जा रही है। शनिवार को टिकट दिन में 11 बजे से मिलने शुरू हुए लेकिन यहां रात के 1 बजे से ही लोगों की लाइन लग गई। यह कुछ ऐसा ही नजारा है जब रेलवे के तत्काल टिकट के लिए टिकट विंडो पर रात से ही कतार लग जाती है। फैंस की दिवानगी की आलम यह है कि लोग 10 से 12 घंटे लाइन में लगकर मैच की टिकट ले रहे हैं।

शनिवार को 11 बजे से शुरू हुई टिकटों की बिक्री

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को खेला जाना है। 18 मार्च को सुबह 11 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई लेकिन यहां रात 1 बजे से ही फैंस की लंबी कतार लग गई। स्थानीय पुलिस को भीड़ मैनेज करने में समस्या आई लेकिन स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और लोग लाइन में लगकर ही टिकट्स खरीद रहे हैं।

1 व्यक्ति को सिर्फ 2 टिकट

टिकटों की मारामारी की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तमिल क्रिकेट एसोसिएशन को यह ऐलान करना पड़ गया कि 1 व्यक्ति को सिर्फ 2 टिकट ही दिए जाएंगे। साथ ब्लैक टिकट खरीदने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है। टिकटों की बिक्री 18 मार्च को सुबह 11 बजे से रात 8.30 बजे तक की जाएगी। इससे पहले 13 मार्च से ऑनलाइन टिकट बेचे गए थे लेकिन अब सिर्फ ऑफ लाइन टिकट ही मिल रहे हैं।

1200 रुपए की एक टिकट

स्टेडियम में अब सिर्फ स्टैंड सी और डी के साथ लोवर के टिकट ही उपलब्ध हैं और टिकट की कीमत 1200 रुपए हैं। यह टिकट ऑनलाइन नहीं मिल रहे जिसकी वजह से लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। फिलहाल भारतीय टीम पहला मैच जीत कर 1-0 से आगे है। दूसरा मैच वाइजैग में 19 मार्च को होगा और वह मैच ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है तो चेन्नई का मैच फाइनल की तरह खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

रजनीकांत ने देखा मैच...11 साल बाद वानखेड़े में जीत, जडेजा का चीता स्टाइल कैच- ये हैं हैरान करने वाले मोमेंट्स

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?