कौन हैं अंशुल कंबोज, जिन्हें भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट में मिलेगा डेब्यू का मौका

Published : Jul 23, 2025, 01:16 PM ISTUpdated : Jul 23, 2025, 01:56 PM IST
who-is-Anshul-Kamboj

सार

Who Is Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 से 27 जुलाई तक चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में आकाशदीप के इंजर्ड होने के चलते अंशुल कंबोज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता हैं। अंशुल कंबोज कौन हैं, आइए जानते हैं… 

Anshul Kamboj Debut Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला जाएगा। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे। नीतीश रेड्डी के अलावा तेज गेंदबाज आकाशदीप भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। लेकिन अंशुल कंबोज हैं कौन, अब तक का उनका क्रिकेट करियर कैसा रहा है आइए जानें-

कौन हैं अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj cricket career)

अंशुल कंबोज दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। साथ ही वह लोअर बैटिंग ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 24 साल के अंशुल हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। जो हरियाणा के लिए ही डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 486 रन और 79 विकेट हैं। अंशुल कंबोज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दो बार पांच विकेट भी चटका चुके हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम एक हाफ सेंचुरी भी है। रणजी मैच में अंशुल ने फरवरी 2022 में डेब्यू किया था। नवंबर 2024 में केरल के खिलाफ एक पारी में अंशुल कंबोज ने 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था, उन्होंने 30.01 ओवर में 49 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे।

और पढे़ं- 10 का दम: कौन हैं अंशुल कम्बोज, जिन्होंने 1 पारी में झटके 10 विकेट

धोनी को अपनी गेंदबाजी से कर चुके हैं इंप्रेस (IPL 2025 Anshul Kamboj CSK)

अंशुल कंबोज को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया गया था। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने कप्तान एमएस धोनी को भी खासा इंप्रेस किया। इस साल 8 मैच में उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले अंशुल कंबोज मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने 3 मैच में 2 विकेट चटकाए थे।

 

 

इंग्लैंड के खिलाफ कर चुके हैं कमाल (Anshul Kamboj vs England)

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल होने से पहले पिछले महीने अंशुल कंबोज इंग्लैंड दौरे पर थे, जहां उन्हें इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। पहले मैच में उन्होंने एक विकेट चटकाया और 23 रन बनाएं। वहीं, दूसरे मैच में चार विकेट लेकर शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। ऐसे में वह इंग्लैंड की पिच पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करना अच्छी तरह से जानते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 1st T20i: ये 5 भारतीय धुरंधर साउथ अफ्रीका के लिए बने काल
IND vs SA 1st T20i: पहले बल्ले से कूटा, फिर गेंद से लूटा... कटक में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत