IND vs ENG: पंत बाहर-बुमराह पर सस्पेंस, जानिए भारत की फाइनल टेस्ट टीम

Published : Jul 28, 2025, 10:01 AM ISTUpdated : Jul 28, 2025, 10:05 AM IST
Rishabh Pant

सार

IND vs ENG 5th Test 2025 Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम ने अपने अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

India vs England 5th Test Playing XI: रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैनचेस्टर टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने ड्रॉ करवा दिया है। लेकिन अभी भी इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पिछड़ रही है। ऐसे में आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज को ड्रॉ करना चाहेगी। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के केनिंग्टन ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। इसे लेकर भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। जिसमें ऋषभ पंत इस मैच से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी और भारतीय प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है आइए जानते हैं।

पंत की जगह हुई नारायण की एंट्री (Rishabh Pant ruled out from 5th test)

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया हैं। हालांकि, चोट के बाद भी वह बल्लेबाजी करने के लिए आए और अर्धशतक जड़ा था। लेकिन अब पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ऋषभ पंत को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती हैं, इसलिए उन्हें पांचवें टेस्ट मैच से रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह टीम में नारायण जगदीसन की एंट्री हुई है।

और पढे़ं- IND vs ENG 2025: 4 भारतीय स्टार्स ने रनों की बरसात कर तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड

बुमराह के खेलने पर सस्पेंस (Bumrah fitness news IND ENG)

दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह अब तक इस सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हाल ही में चौथे टेस्ट मैच में भी वह चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं अभी यह क्लियर नहीं है। हालांकि, उन्हें 5वें टेस्ट मैच के स्क्वाड में शामिल किया गया हैं। अगर, बुमराह यह मैच नहीं खेलते तो उनकी जगह कुलदीप यादव या अंशुल कंबोज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम (India squad vs England 5th Test)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर)। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल