RO-HIT Sharma Century: खत्म किया 54 पारियों का इंतजार, जयसूर्या को पीछे छोड़कर बने 'सिक्सर किंग'

Published : Jan 24, 2023, 04:16 PM IST

Rohit Sharma Sixer King. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वे छक्के मारने के मामले में नंबर वन पर पहुंच गए। रोहित ने श्रीलंकाई स्टार जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देखें यह 5 तस्वीरें... 

PREV
15
कैसी रही रोहित शर्मा की पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 85 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली है। रोहित ने अपनी पारी में कुल 9 चौके और 6 झन्नाटेदार छक्के जड़े हैं। रोहित का स्ट्राइक रेट 118.82 का रहा। कप्तान के तौर रोहित ने यह शानदार पारी खेली है।
 

25
54 पारियों के बाद शतक

रोहित शर्मा ने कुल 54 पारियों और डेढ़ साल के इंतजार के बाद शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जनवरी 2020 को शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने हाफ सेंचुरी तो जड़ी लेकिन शतक नहीं लगा पाए। 2023 का यह उनकी पहली सेंचुरी भी है।

35
सनत जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रीलंका के बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 445 मैचों में 270 छक्के जड़े थे लेकिन रोहित शर्मा ने 6 छक्के मारने के बाद जयसूर्या का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। अपने 241वें मैच में उन्होंने यह कारनामा किया है। हालांकि सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है जिन्होंने 351 छक्के जड़े हैं

45
रिकी पोंटिंग की बराबरी की

रोहित शर्मा ने इस शतक के साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा के भी 30 शतक हो चुके हैं, वहीं रिकी पॉन्टिंग ने भी 30 शतक जमाए हैं।
 

55
शुभमन के साथ बड़ी साझेदारी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की है। 2019 के बाद से भारत के लिए यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जमाए हैं।

यह भी पढ़ें

IND V/S NZ 3rd ODI: पुराने रंग में टीम इंडिया, तीसरे वनडे में स्पिनर्स की तिकड़ी, टॉप 2 बॉलर्स को मिला रेस्ट
 

Recommended Stories