IND vs PAK: जीत के बाद भी क्यों भड़के कप्तान सूर्या, कुलदीप की लगाई क्लास- देखें वीडियो

Published : Feb 16, 2026, 08:55 AM IST
Suryakumar Yadav angry reaction

सार

Suryakumar Yadav Angry Reaction: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हुए मुकाबले में भारत को 61 रनों से शानदार जीत मिली। लेकिन जीत के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुस्से में अपनी भड़ास निकालते नजर आए...

India vs Pakistan Match Highlights: कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में 15 फरवरी, रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेट मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। जिसमें भारतीय टीम को शानदार जीत मिली और सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, लेकिन इस बीच एक ऐसा मोमेंट भी वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव गुस्से से आग बबूला होते नजर आ रहे हैं और टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव के ऊपर भड़क रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कुलदीप से ऐसी क्या गलती हुई, जिससे कप्तान का गुस्सा बढ़ गया...

क्यों कप्तान सूर्यकुमार ने दिखाई कुलदीप यादव को आंख?

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान 18वें ओवर में कुलदीप यादव से एक ऐसी गलती हो गई, जिससे हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव खूब गुस्सा हुए। दरअसल, इस ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, जहां कुलदीप यादव से चूक हुई। लॉन्ग ऑन पर खड़े कुलदीप ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया, जिसके चलते शाहीन को पूरे 6 रन मिले। माना जा रहा है कि इसी गलती के कारण सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप को आंख दिखाई, वहीं हार्दिक पांड्या ने भी सरेआम उन पर गुस्सा किया। हालांकि, 18वें ओवर में ही हार्दिक पांड्या ने आखिरी विकेट गिराकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया।

 

और पढ़ें- India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड

'नफरत है बाबर आजम से' टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया से हारने पर रो रहा पाकिस्तान- देखें मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कप्तान सूर्यकुमार का रिएक्शन

एक्स पर सूर्यकुमार यादव का एंग्री रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मैच के बाद सभी खिलाड़ी आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही कुलदीप यादव आए सूर्याकुमार उन्हें आंख दिखाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं एक वीडियो में हार्दिक भी कुलदीप यादव पर गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं। फील्डिंग में भले ही कुलदीप यादव से गलती हुई है, जिसका खामियाजा उन्हें कप्तान के गुस्से को झेलकर चुकाना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी बॉलिंग स्पेल में 3 ओवर डालकर 14 रन दिए और 1 विकेट भी चटकाया। पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 T20 मुकाबले में कुलदीप यादव ने 23 विकेट चटकाए हैं। एक बार उन्होंने 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी करके दिखाया है। 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ रेस में बढ़ा रोमांच
Who Won Yesterday’s Cricket Match 12 May, GT vs SRH: कल का मैच कौन जीता, IPL Result गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद