IND vs PAK U19: कौन हैं अर्जुन राजपूत जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमके कूटा, 80 गेंदों में ठोका शतक

Published : Nov 08, 2026, 01:50 PM IST
Arjun Rajput

सार

IND vs PAK U19 मैच में अर्जुन राजपूत ने 80 गेंदों में शतक जड़ा। 6 विकेट गिरने के बाद मनाल चौहान के साथ मिलकर भारत की पारी संभाली।

Who is Arjun Rajput: मेन्स U19 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। शुरुआती झटकों के बाद भारतीय बल्लेबाज अर्जुन राजपूत ने शानदार शतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से काफी हद तक बाहर निकालने में मदद की है। उन्होंने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने वापसी की है। एक समय भारत के 6 विकेट गिर चुके थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, अर्जुन राजपूत ने जिम्मेदारी संभालते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। अर्जुन ने 85 गेंदों में 107 रन बनाए।

IND vs PAK U19: अर्जुन राजपूत ने 80 गेंदों में जड़ा शतक

  • अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान के खिलाफ दबाव में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने फरहान यूसुफ की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।
  • अर्जुन ने 80 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। अपनी पारी में अर्जुन राजपूत ने 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।
  • उनका यह शतक भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी।
  • अर्जुन ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की।
  • खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 41 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए थे।

अर्जुन राजपूत का क्रिकेट करियर

अर्जुन राजपूत भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर हैं। वह पंजाब के जालंधर से आते हैं और 2026 में भारत की U19 टीम में अपनी जगह बनाने के बाद चर्चा में आए हैं। वे भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम के लेफ्ट हैंड बैट्समैन और राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर हैं। इससे पहले उन्होंने 6 जुलाई 2026 को हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। एशिया कप में नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। हालांकि, U19 एशिया कप 2026 के पहले मुकाबले में अर्जुन ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 5.3 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

7 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे अर्जुन राजपूत

अर्जुन राजपूत ने महज 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने जालंधर स्थित हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में ट्रेनिंग ली। जून 2026 में उनका चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ। अक्टूबर 2026 में BCCI ने उन्हें U19 एशिया कप टीम में शामिल किया।

परिवार की आर्थिक चुनौतियों के बीच बनाया करियर

अर्जुन की सफलता के पीछे उनके परिवार का संघर्ष भी है। उनके पिता होती राम पहले छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते थे। बाद में उन्होंने बेकरी का काम शुरू किया। आर्थिक मुश्किलों के बावजूद परिवार ने अर्जुन के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Pakistan U19 Live Streaming: कब-कहां-कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला
IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड