भारत vs श्रीलंका: जिस गॉल मैदान पर सहवाग ने मचाई थी तबाही, अब गिल की होगी अग्निपरीक्षा

Published : Aug 11, 2026, 10:29 AM IST
India Sri Lanka Test 2026

सार

India vs Sri Lanka Test Series 2026: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। इसी मैदान पर वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में नाबाद 201 रन बनाकर श्रीलंकाई स्पिनरों की जमकर खबर ली थी। अब शुभमन गिल की टीम के सामने प्रभात जयसूर्या की चुनौती होगी।

Galle Stadium Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा। गॉल का मैदान भारतीय बल्लेबाजों के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि, इसी मैदान पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं और श्रीलंकाई स्पिनरों की जमकर खबर ली थी।

2008 में सहवाग ने मचाई थी तबाही

साल 2008 में भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में टेस्ट मुकाबला खेला गया था। उस समय श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस अपनी घातक गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया में चर्चा में थे। उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया था। लेकिन सहवाग पर मेंडिस की गेंदबाजी का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 201 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में भी सहवाग ने 50 रन बनाए। उन्होंने मेंडिस के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई टीम की रणनीति को काफी हद तक बेअसर कर दिया। हालांकि, अजंता मेंडिस ने इस मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे, लेकिन भारत ने यह मुकाबला 170 रनों से जीत लिया था। सहवाग की बल्लेबाजी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब शुभमन गिल के सामने होगी बड़ी चुनौती

करीब 18 साल बाद कहानी फिर गॉल पहुंच गई है। इस बार भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। गिल भी सहवाग की तरह पारी की शुरुआत करते हैं। ऐसे में सभी की नजरें उन पर होंगी कि वह श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ किस रणनीति के साथ बल्लेबाजी करते हैं। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और मीडिल ऑर्डर के बैटर्स को भी स्पिन के खिलाफ अपनी सही टेक्निक और धैर्य का बेहतरीन इस्तेमाल करना होगा।

और पढ़ें- Shubman Gill Injury: प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कप्तान, क्या खेल पाएंगे पहला टेस्ट?

प्रभात जयसूर्या से बचकर रहना होगा

श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं। गॉल की पिच पर उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने यहां 11 टेस्ट मैचों में 81 विकेट हासिल किए हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, पिच पर स्पिन का असर बढ़ सकता है। ऐसे में शुभमन गिल की टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या वह सहवाग की तरह गॉल में श्रीलंकाई स्पिनरों पर दबाव बना पाएगी?

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला मैच कब होगा?

पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त 2026 तक गॉल में खेला जाएगा।

2. गॉल में सहवाग ने कितने रन बनाए थे?

सहवाग ने 2008 के टेस्ट में पहली पारी में नाबाद 201 रन बनाए थे।

3. गॉल में भारत के लिए सबसे बड़ा स्पिन खतरा कौन है?

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

टीम इंडिया में जगह तो मिली, लेकिन इस सीरीज से हाथ धो बैठे सरफराज खान
Sourav Ganguly Threat: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, जाने क्या है मामला