Shubman Gill Injury: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में चोटिल हो गए। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं है। जानिए उनकी फिटनेस, वॉर्म-अप मैच और कप्तानी को लेकर पूरा अपडेट।

Shubman Gill Injury Update: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, जिससे भारतीय टीम और फैंस ने राहत की सांस ली है। दरअसल, टीम इंडिया कोलंबो में नेट्स पर प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान बल्लेबाजी करते समय शुभमन गिल के दाएं हाथ के अंगूठे में गेंद लग गई। चोट लगते ही उन्हें बल्लेबाजी रोकनी पड़ी और मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज किया।

कैसी है शुभमन गिल की चोट?

श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच से पहले लगी इस चोट ने टीम इंडिया की चिंता जरूर बढ़ा दी थी। हालांकि अच्छी खबर यह रही कि इलाज के कुछ समय बाद ही शुभमन गिल दोबारा नेट्स पर लौट आए और उन्होंने बल्लेबाजी भी शुरू कर दी। फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी चोट गंभीर नहीं मानी जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि वह 7 से 9 अगस्त तक होने वाले श्रीलंका XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे या नहीं। साथ ही यह भी क्लीयर नहीं है कि चोट का असर 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर पड़ेगा या नहीं।

अगर शुभमन गिल नहीं खेले तो कौन करेगा कप्तानी?

अगर किसी कारणशुभमन गिलवॉर्म-अप मैच या पहले टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं, तो टीम की कमान केएल राहुल संभालेंगे। राहुल को इस दौरे के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर होगी। हालांकि टीम मैनेजमेंट और भारतीय फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि शुभमन गिल जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

और पढे़ं- बतौर टेस्ट कप्तान कैसा रहा शुभमन गिल का रिकॉर्ड? श्रीलंका दौरे पर होगी असली अग्निपरीक्षा

इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजर

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं साई सुदर्शन की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। वॉर्म-अप मैच में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी, क्योंकि इसी के आधार पर टेस्ट सीरीज की प्लेइंग इलेवन तय की जा सकती है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर शुभमन गिल की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हुई है। अगर वह पूरी तरह फिट रहते हैं, तो टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पूरी ताकत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी।

शुभमन गिल इंजरी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. शुभमन गिल को चोट कैसे लगी?

कोलंबो में नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान गेंद उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर लग गई।

2. क्या शुभमन गिल श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेंगे?

अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी फिटनेस पर फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।

3. अगर शुभमन गिल नहीं खेले तो कप्तानी कौन करेगा?

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में उपकप्तान केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे।