MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • बतौर टेस्ट कप्तान कैसा रहा शुभमन गिल का रिकॉर्ड? श्रीलंका दौरे पर होगी असली अग्निपरीक्षा

बतौर टेस्ट कप्तान कैसा रहा शुभमन गिल का रिकॉर्ड? श्रीलंका दौरे पर होगी असली अग्निपरीक्षा

Shubman Gill Captain Record: शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में टेस्ट कप्तान के रूप में उतरेंगे। जानिए अब तक उनका कप्तानी रिकॉर्ड, बल्लेबाजी के आंकड़े और इस दौरे में उनके सामने कौन-कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Aug 06 2026, 04:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
श्रीलंका में पहली बार टेस्ट कप्तानी करेंगे शुभमन गिल
Image Credit : bcci

श्रीलंका में पहली बार टेस्ट कप्तानी करेंगे शुभमन गिल

शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। अब तक उन्होंने यहां कोई टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। श्रीलंका की पिचें हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं। ऐसे में बतौर कप्तान और बल्लेबाज, गिल के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
विदेशी जमीन पर दूसरा टेस्ट दौरा
Image Credit : stockPhoto

विदेशी जमीन पर दूसरा टेस्ट दौरा

बतौर टेस्ट कप्तान यह शुभमन गिल का दूसरा विदेशी दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उस दौरे पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी, जिसे गिल की कप्तानी की बड़ी उपलब्धि माना गया।

और पढे़ं- कितने अमीर है भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, जानें-

35
इन टीमों के खिलाफ कर चुके हैं कप्तानी
Image Credit : X/BCC

इन टीमों के खिलाफ कर चुके हैं कप्तानी

इंग्लैंड दौरे के अलावा शुभमन गिल भारत में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ भी टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गए थे और बीच में ही टीम से बाहर होना पड़ा था।

45
कैसा है शुभमन गिल का कप्तानी रिकॉर्ड?
Image Credit : Getty

कैसा है शुभमन गिल का कप्तानी रिकॉर्ड?

अगर शुभमन गिल के टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से 5 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की, 3 मुकाबलों में हार मिली, जबकि 1 टेस्ट ड्रॉ रहा। उनकी कप्तानी में टीम ने घर और विदेश दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन किया है।

55
बतौर कप्तान बल्ले से भी मचाया धमाल
Image Credit : X/BCC

बतौर कप्तान बल्ले से भी मचाया धमाल

कप्तानी के साथ-साथ शुभमन गिल का बल्ला भी खूब बोला है। उन्होंने बतौर कप्तान 15 पारियों में 1076 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका बेस्ट स्कोर 269 रन रहा, जो उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बनाया था। उनका बल्लेबाजी औसत भी 80 से ज्यादा रहा है, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। अब सभी की नजरें श्रीलंका दौरे पर होंगी, जहां शुभमन गिल के सामने कप्तानी और बल्लेबाजी पर खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी।

शुभमन गिल को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. शुभमन गिल ने अब तक कितने टेस्ट मैचों में कप्तानी की है?

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।

2. बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड क्या है?

उनकी कप्तानी में भारत ने 5 मैच जीते, 3 हारे और 1 टेस्ट ड्रॉ खेला है।

3. श्रीलंका दौरा शुभमन गिल के लिए क्यों खास है?

यह उनका श्रीलंका में पहला टेस्ट मैच और पहला टेस्ट दौरा बतौर कप्तान होगा।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
श्रीलंका की धरती से भारत की जीत की हुंकार, गौतम गंभीर बोले- विरोधियों को देंगे मुंह तोड़ जवाब
Recommended image2
एमएस धोनी के कमरे का था खास नियम, अजिंक्य रहाणे ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Recommended image3
अब नहीं चलेगा फिटनेस का ड्रामा! BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाए सख्त नियम
Recommended image4
शाकिब अल हसन के घर पर हमला क्यों हुआ? शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से क्या है कनेक्शन
Recommended image5
एक बार नहीं, पांच बड़े टूर्नामेंट से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved