Suryakumar Yadav Dubai house: सूर्यकुमार यादव ने दुबई के मैरीटाइम सिटी में आलीशान घर खरीदा है। जानें उन्होंने दुबई में घर क्यों लिया, शाहरुख खान की बिल्डिंग से इसका क्या संबंध है और नए घर में कौन-सी खास सुविधाएं हैं।

Suryakumar Yadav new house: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि दुबई में खरीदा गया आलीशान घर है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की जानकारी शेयर की है। उन्होंने घर बेचने वाली कंपनी डैन्यूब प्रॉपर्टी को भी टैग किया है। सूर्यकुमार यादव के दुबई में घर खरीदने की खबर सामने आने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि उन्होंने इस शहर को ही क्यों चुना और क्या वो भी विराट-अनुष्का की तरह विदेश में सेटल हो जाएंगें, आखिर उनके नए घर में ऐसी कौन-सी सुविधाएं हैं, जो उन्हें पसंद आईं? आइए जानें...

शाहरुख खान की बिल्डिंग में लिया सूर्यकुमार ने घर

सूर्यकुमार यादव ने दुबई के मैरीटाइम सिटी इलाके में घर खरीदा है। यह इलाका समुद्र के किनारे बसा है और अपनी शानदार लग्जरी के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि ये डैन्यूब प्रॉपर्टी है, जिसका नाम डैन्यूब बाय शाहरुख खान है। ऐसे में सूर्यकुमार का नया घर भी चर्चा में आ गया है।

View post on Instagram
 

सूर्यकुमार यादव ने दुबई में घर क्यों खरीदा?

सूर्यकुमार यादव ने दुबई में घर खरीदने के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया कि वह पहली बार साल 2014 में आईपीएल खेलने के लिए दुबई आए थे। इसके बाद साल 2020 में वह दोबारा यहां पहुंचे। सूर्यकुमार के मुताबिक, दुबई की लाइफस्टाइल मुंबई से काफी अलग है। यहां लग्जरी यानी आराम और बेहतर सुविधाओं के साथ रहने का अनुभव मिलता है। उन्होंने सुरक्षा को भी घर खरीदने के फैसले की एक वजह बताया। हालांकि, सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि मुंबई में भी सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था है। वह फिलहाल मुंबई में रहते हैं, लेकिन जब भी दुबई आते हैं, तो उन्हें काफी खुशी मिलती है। यहां का माहौल और जीवनशैली उन्हें पसंद है।

और पढे़ं- कहां हैं सूर्यकुमार यादव? T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अब टीम इंडिया से क्यों बाहर, जानें वजह

सूर्यकुमार के दुबई वाले घर में क्या है खास?

सूर्यकुमार यादव का नया घर मैरीटाइम सिटी की एक रिहायशी परियोजना में है। इस प्रोजेक्ट में 40 से ज्यादा सुविधाएं होने की बात कही गई है। इनमें सबसे खास सुविधा ‘लॉन्जिविटी लाउंज’ है। सूर्यकुमार यादव को यह सुविधा काफी पसंद आई। उनके मुताबिक, रिहायशी इलाकों में इस तरह की सुविधा आसानी से देखने को नहीं मिलती। इस तरह दुबई में घर खरीदने के पीछे सूर्यकुमार यादव की पसंदीदा लाइफस्टाइल, सुरक्षा और निवेश जैसे कारण हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने नए घर की कीमत या इसमें निवेश की गई रकम का खुलासा नहीं किया है। ना ही ये बताया है कि वो यहां परमानेंट शिफ्ट होने वाले है या नहीं।

सूर्यकुमार यादव को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. सूर्यकुमार यादव ने दुबई में घर कहां खरीदा है?

सूर्यकुमार यादव ने दुबई के मैरीटाइम सिटी इलाके में डैन्यूब प्रॉपर्टी की रिहायशी परियोजना में घर खरीदा है।

2. सूर्यकुमार यादव ने दुबई में घर क्यों खरीदा?

उन्होंने दुबई की लग्जरी जीवनशैली, वहां के माहौल और सुरक्षा को पसंद करने की बात कही है।

3. सूर्यकुमार यादव के दुबई वाले घर में क्या खास है?

इस परियोजना में 40 से ज्यादा सुविधाएं बताई गई हैं। इनमें लॉन्जिविटी लाउंज भी शामिल है, जो सूर्यकुमार को खास तौर पर पसंद आया।