Suryakumar Yadav Dropped: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया से बाहर हैं। जानिए सूर्यकुमार की टीम से छुट्टी की वजह और वापसी का रास्ता।

Suryakumar Yadav Out of Team India: सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताया था। इसके बावजूद वर्ल्ड कप के बाद वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्हें T20 टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर क्यों किया गया? आइए, इसकी वजह समझने की कोशिश करते हैं।

क्या खराब फॉर्म बनी सबसे बड़ी वजह?

भारतीय सिलेक्शन कमेटी की हेड अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर रखने के पीछे उनकी खराब फॉर्म और अगले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी को अहम कारण बताया है। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार के बल्ले से पहले जैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने 42 पारियों में 932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 6 अर्धशतक आए। IPL 2026 में भी सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 27 मैचों में 270 रन बनाए। इसके बाद चयनकर्ताओं ने T20 टीम में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। चयनकर्ताओं की कोशिश अब एक ऐसी टीम तैयार करने की है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जाएं और अगले T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति पर काम किया जा सके।

और पढे़ं- सूर्यकुमार यादव की दमदार फिटनेस का राज क्या है?

अफगानिस्तान सीरीज में भी नहीं मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में भी सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है। सीरीज में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हुई है। सूर्यकुमार के लिए यह स्थिति इसलिए भी हैरान करने वाली है, क्योंकि कुछ समय पहले तक वह भारतीय T20 टीम के अहम खिलाड़ी और कप्तान थे।

क्या खत्म हो गया सूर्यकुमार का करियर?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने खुद हाल ही में कहा है कि वह टीम इंडिया में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। अब उनकी वापसी काफी हद तक घरेलू और टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अगर सूर्यकुमार अपने पुराने आक्रामक अंदाज में रन बनाते हैं और सिलेक्टर्स को प्रभावित करते हैं, तो टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए दोबारा खुल सकते हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव कब और किस अंदाज में टीम इंडिया में वापसी करते हैं।

सूर्यकुमार यादव को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से क्यों बाहर किया गया?

मुख्य वजह उनकी हालिया खराब फॉर्म और चयनकर्ताओं की भविष्य की T20 रणनीति बताई गई है।

2. क्या सूर्यकुमार यादव का T20 करियर खत्म हो गया है?

नहीं, उन्होंने खुद टीम इंडिया में वापसी के लिए मेहनत करने की बात कही है।

3. सूर्यकुमार यादव की जगह T20 टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?

श्रेयस अय्यर को T20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है।