India vs New Zealand Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी वनडे 15 नवंबर को बे ओवल में खेला जाएगा। जानें IND vs NZ 5th ODI का मैच टाइम, टॉस, टीवी लाइव टेलीकास्ट, SonyLIV स्ट्रीमिंग और सीरीज का पूरा समीकरण।
IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 15 नवंबर को खेला जाएगा। पांचवें वनडे में टीम इंडिया के सामने सीरीज अपने नाम करने की चुनौती होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी। चौथे मुकाबले में मिली 244 रन की करारी हार के बाद भारतीय खिलाड़ी इस मैच में दमदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे कितने बजे शुरू होगा और इसे टीवी या मोबाइल पर कहां देख सकते हैं।
IND vs NZ 5th ODI: मैच की जरूरी जानकारी
मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां वनडे
तारीख: 15 नवंबर 2026, रविवार
मैदान: बे ओवल, माउंट माउंगानुई, न्यूजीलैंड
मैच शुरू: सुबह 7:30 बजे (IST)
टॉस: सुबह 7:00 बजे (IST)
भारत के कप्तान: श्रेयस अय्यर
न्यूजीलैंड के कप्तान: मिचेल सैंटनर
लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट
IND vs NZ 5th ODI: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी वनडे रविवार, 15 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान सुबह 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
चौथे वनडे में भारत को मिली थी करारी शिकस्त
सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 244 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 333 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 89 रन पर ऑलआउट हो गई। इस बड़ी हार के बाद आखिरी मुकाबला और भी अहम हो गया है। फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अगर भारत पांचवां वनडे जीतता है, तो सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगा। वहीं, न्यूजीलैंड की जीत से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। बता दें कि तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
और पढे़ं- IND vs NZ: तू चल मैं आया..भारत की बल्लेबाजी पर भड़के गौतम गंभीर, लगा दी क्लास
टीवी और मोबाइल पर कहां देखें IND vs NZ Live?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा। दर्शक Sony Sports Ten 1 और Sony Sports Ten 3 चैनलों पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए Sony Sports Ten 3 का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
ऑनलाइन कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड मैच
वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक SonyLIV ऐप और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है। इसके अलवा एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी आपको मैच से जुड़े ताजा अपडेट देखने को मिलेंगे।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
पांचवें वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वनडे टीम से अलग हो चुके हैं। ऐसे में श्रेयस के सामने टीम को जीत दिलाकर सीरीज का शानदार अंत करने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। कीवी टीम चौथे वनडे की लय बरकरार रखते हुए सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज खत्म करती है या न्यूजीलैंड अपने घरेलू मैदान पर मुकाबला बराबरी पर लाने में सफल रहता है।












