
IND vs WI T20 Live: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। अगर आप भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मुकाबलों को लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको मैच के समय, टीवी चैनल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी जरूर पता होनी चाहिए। आइए जानते हैं पहला टी20 कब और कहां खेला जाएगा और इसे मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और अन्य डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। JioHotstar पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है।
और पढे़ं- रोहित शर्मा को संन्यास से पहले कितने शतक चाहिए? सुनील गावस्कर ने बताया अपना खास सपना
अगर आप मैच को बिना सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं, तो DD Sports एक ऑप्श हो सकता है। वनडे सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण भी DD Sports पर किया गया था। हालांकि, टी20 सीरीज के लिए फ्री प्रसारण की उपलब्धता को मैच से पहले आधिकारिक तौर पर जरूर चेक कर लेना चाहिए। टीवी पर DD Sports उपलब्ध होने पर दर्शक वहां मुकाबला देख सकते हैं।
अगर आप मोबाइल पर भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है। अगर आपके जियो रिचार्ज में पहले से ही हॉटस्टार का प्लान है, तो मैच देखने के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।
1. भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 कब होगा?
पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।
2. पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
3. भारत-वेस्टइंडीज टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी, जबकि टीवी पर Star Sports Network पर प्रसारण किया जाएगा।