सिर्फ 30 गेंद में जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, ऐसा रहा पूरा मैच

Published : Sep 18, 2026, 01:32 PM IST
India Women vs Japan Women

सार

Asian Games Women Cricket: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जापान की टीम 57 रन पर ऑलआउट हुई, जिसे भारत ने सिर्फ 30 गेंद में हासिल कर लिया।

India vs Japan Women Cricket: एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है। भारत ने जापान को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने महज 30 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर मैच खत्म कर दिया। आइए जानते हैं इस मुकाबले में क्या कुछ हुआ।

जापान की टीम 57 रन पर ऑलआउट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। जापान ने 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 57 रन बनाए। टीम की ओर से केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। भारत की गेंदबाजी के सामने जापानी बल्लेबाज लगातार दबाव में नजर आईं और बड़ी पार्टनरशिप बनाने में नाकाम रहीं। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 58 रन का लक्ष्य देकर पवेलियन लौट गई।

श्रीचरणी ने की शानदार गेंदबाजी

भारत की ओर से श्रीचरणी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा शैफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल किया और 2 विकेट अपने नाम किए। श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण जापान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

और पढे़ं- Asian Games 2026 में इंतजामों की खुली पोल! सुबह 9 बजे पहुंची टीम, रात 2 बजे मिला कमरा; खाने-पानी के लिए भी तरसे भारतीय शूटर

भारत की रही खराब शुरुआत

57 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थीं, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने ओपनिंग नहीं की। उनकी जगह कमलिनी को पारी की शुरुआत के लिए भेजा गया। हालांकि, कमलिनी सिर्फ 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद फूलमाली ने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकीं।

शैफाली ने बल्ले से भी मचाया धमाल

इसके बाद शैफाली वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और महज 15 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रिचा घोष ने भी 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। इस तरह भारतीय टीम ने सिर्फ 5 ओवर यानी 30 गेंदों में 58 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा भारत का मुकाबला

जापान के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स क्रिकेट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अंतिम चार में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी जगह बनाई है। सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर अब फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

भारत-जापान मैच को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत ने जापान को कितने विकेट से हराया?

भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया।

2. भारत ने जापान के 57 रन के लक्ष्य को कितनी गेंदों में हासिल किया?

भारत ने 30 गेंदों यानी सिर्फ 5 ओवर में 58 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।

3. भारत के सेमीफाइनल में किससे मुकाबला होगा?

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

108 रन, 108 शिवलिंग और महादेव का सेलिब्रेशन... अभिषेक शर्मा की पारी का दिलचस्प कनेक्शन
लैला से माहिरा तक, इन 4 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है अभिषेक शर्मा का नाम