T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की जीत के 3 सबसे बड़े गेम चेंजर, जिसने किया चमत्कार

Published : Jun 30, 2024, 01:15 AM IST
Hardik Pandya Surya kumar Yadav

सार

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 176 रन बनाए थे। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी लग रहा था, लेकिन हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने खेल पलट दिया।

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला बेहद कांटे का रहा। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तेज शुरुआत के बाद भारत के दो विकेट जल्द गिर गए। विराट कोहली टिककर खेले। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे। एक समय लग रहा था कि जीत भारत से दूर जा रही है। ऐसे में सूर्य कुमार यादव ने एक कैच पकड़कर खेल बदल दिया। यह किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं था। भारत की ओर मैच 17 ओवर के बाद पलटा। इससे पहले तो लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज 177 का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

गेम चेंजर 1- हार्दिक पांड्या

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ताबरतोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 151 रन बना लिए थे। 24 गेंद में 26 रन बनाने थे। हार्दिक पांड्या 17वां ओवर करने आए। पहले ही गेंद पर उन्होंने क्लासेन को आउट कर दिया। 17 ओवर पूरा होने पर दक्षिण अफ्रीका को 18 बॉल में 22 रन बनाने थे।

गेम चेंजर 2- जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 18वां ओवर करने आए। उनके शुरू के तीन बॉल में सिर्फ एक रन बने। चौथे बॉल पर यैंसन को आउट कर दिया। इस ओवर में बुमराह ने एक विकेट लिए और सिर्फ दो रन दिया। इससे दक्षिण अफ्रीका भारी दबाव में आ गया। उसे जीत के लिए 12 बॉल में 20 रन बनाने थे। 19वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए।

गेम चेंजर 3- सूर्य कुमार यादव

20वां ओवर हार्दिक पांड्या करने आए। सामने विस्फोटक बल्लेबाज मिलर थे। उन्हें 6 बॉल में 16 रन बनाने थे। पहले ही बॉल पर मिलर ने बड़ा स्ट्रोक खेला, लेकिन बाउंड्री पर सूर्य कुमार यादव को पार नहीं कर सके। सूर्य कुमार यादव ने कैच लपका, लेकिन वह बाउंड्री से बाहर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बॉल को हवा में उछाला और फिर से मैदान में आकर कैच पूरा किया। इस कैच के बाद मैच पूरी तरह भारत की ओर मुड़ गया।

PREV

Recommended Stories

'ऑस्ट्रेलिया कमजोरों के लिए नहीं...', हार के बाद बेन स्टोक्स बौखलाए, क्रिकेट जगत में आया भूचाल
IND vs SA T20i में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज