एक बार फिर टूटा पृथ्वी शॉ का दिल, इस हसीना से लगाया था 'दिल', देखें Photos

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हीं में से एक है पृथ्वी शॉ,  जिनका दिल एक बार टूट गया। आइए हम आपको बताते हैं कौन है पृथ्वी शॉ का दिल तोड़ने वाली निधि तपाड़िया...

Deepali Virk | Published : Feb 3, 2023 7:39 AM IST

17

सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें तो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती है, लेकिन अब टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ की कथित गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया ने भी उन्हें छोड़ दिया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि निधि ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया, जो पृथ्वी और उनके रिश्ते में दरार की ओर इशारा कर रहा है।

27

दरअसल, निधि तपाड़िया ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक पिक्चर शेयर की। जिसमें बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का एक ब्रेकअप सॉन्ग प्ले हो रहा है। जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया का ब्रेकअप हो गया है।

37

इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। दरअसल, पृथ्वी इंस्टाग्राम पर 263 यूजर्स को फॉलो करते हैं। लेकिन इस लिस्ट में निधि तपाड़िया का नाम नहीं है, पर इससे पहले पृथ्वी कई बार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर चुके हैं।

47

बता दें कि काफी समय से पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया की डेटिंग की खबरें चल रही थी। दोनों ने नवरात्रि में गरबा भी साथ किया था। इतना ही नहीं दोनों न्यू ईयर पार्टी में भी एक साथ नजर आए थे।

57

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी शॉ का दिल टूटा हो। इससे पहले वह टेलीविजन एक्टर प्राची सिंह को डेट कर रहे थे और लंबे समय से दोनों के एक साथ होने की खबरें भी थी। लेकिन कुछ समय पहले दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगी।

67

निधि तपाड़िया की बात की जाए तो वह सोनी के फेमस शो सीआईडी का हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वह कई सारे ऐड कैंपेन जैसे एले इंडिया और मान्यवर मोहे में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर निधि के 1.08 लाख फॉलोअर्स हैं।

77

वहीं, पृथ्वी शॉ की बात की जाए तो अभी कुछ समय पहले ही पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक मारा था। उस समय भी निधि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हैं। इसके बाद दोनों के लिंकअप की खबर खूब चर्चा में आई थी।

ये भी पढ़ें- महेन्द्र सिंह धोनी का ये वाला LOOK देखा क्या, पुलिस वर्दी में फैंस को किया हैरान

क्या सैफ की सारा पर आ गया है शुभमन का दिल? इस तरह चोरी छुपे एक साथ आए नजर

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos