'भाभीजी बिजली गिरा रहीं...', सूर्या की चमकती तस्वीर पर फैंस ने लिए मजे

Published : Dec 17, 2024, 01:54 PM IST
Indian cricketer surya Kumar yadav instagram post fans reaction watch beautiful pictures

सार

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली T20 के फाइनल में 48 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी के बदौलत बदौलत मुंबई ने फाइनल की ट्रॉफी भी उठाई थी। 

Suryakumar Yadav instagram post fans reaction: भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खेल के मैदान में अपना जलवा खूब बिखरते हैं। मैदान के अंदर तो सूर्यकुमार का बल्ला बोलता ही है, इसके अलावा मैदान के बाहर पर्सनल लाइफ में भी वह काफी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी सूर्य कुमार को काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है और हमेशा फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। सूर्या के चाहने वालों की कमी नहीं है। स्काई के चाहने वाले सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। फैंस इस क्रिकेटर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

चर्चित क्रिकेटर बन चुके हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी काफी अधिक फॉलोअर्स हैं। 17 मिलियन लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इस आंकड़े से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि सूर्या के चाहने वालों की तादाद कितनी अधिक है। उनकी ब्रांड वैल्यू भी आज के समय में किसी बड़े क्रिकेटर से कम नहीं है। बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट करने के लिए साइन करती हैं।

 

 

सूर्या की चमक पर फैंस ने लूटी महफिल

T20 के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। काले रंग के ट्रेडिशनल कपड़े में सूर्यकुमार का लुक एकदम शाही लग रहा है। सूर्या ने अपने फोटोज शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन उन्होंने अपनी चमकती हुई फोटो को लेकर फैंस के लिए भी ढेर सारा प्यार लिखा है। भारतीय क्रिकेटर के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें इमोजी भेज कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है तो कोई कॉमेंट्स में मजेदार बातें लिख रहा है।

फैंस ने लिखा मजेदार कमेंट

सूर्यकुमार यादव की चमक मैदान के अलावा उनकी तस्वीर में भी देखा जा सकता है। इसी चमक को देखकर एक फैंस ने लिखा कि "शानदार भैया भाभी जी बिजली गिरा रही हैं आप पर।" इस यूजर नेम उनकी पत्नी को लेकर मजेदार कमेंट किया है।

पत्नी के साथ हमेशा नजर आते हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव की पत्नी भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है। हमेशा सूर्यकुमार यादव को उनकी पत्नी के साथ इवेंट्स और शादी में देखा जाता है। हाल ही में सूर्या की बहन की शादी थी, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। शादी का पोस्ट भी स्काई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। साइंस भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:

ब्रिस्बेन में 3 रन बनाकर भी कोहली ने तोड़ डाला द्रविड़ का 'विराट' रिकॉर्ड

विनोद कांबली के 5 अद्भुत रिकॉर्ड, सचिन भी नहीं तोड़ पाए!

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का