बिग बैश लीग के दौरान स्टेडियम में हुआ कुछ ऐसा... घुटने पर बैठकर लड़के ने किया लड़की को प्रपोज, क्रिकेटर ने भी दी कपल को बधाई- देखें वीडियो

Published : Jan 03, 2024, 12:17 PM ISTUpdated : Jan 03, 2024, 12:22 PM IST
Indian-fan-proposes-girlfriend-during-Big-bash-league-match

सार

बिग बैश लीग में एक मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे एक लड़के ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इसके बाद लड़की का रिएक्शन कैसा रहा आइए हम आपको दिखाते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बिग बैश लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने दर्शकों का मन खुश कर दिया। दरअसल, मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे एक लड़के ने घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके बाद उस लड़की का रिएक्शन बहुत ही प्यारा था और जवाब में लड़की ने भी हां किया। आइए आपको भी दिखाते हैं इस कपल का ये क्यूट वीडियो...

 

 

मैच के बीच लड़के ने किया लड़की को प्रपोज

मेलबर्न में खेले गए मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के मुकाबले के बीच यह लड़का मेलबर्न स्टार्स की टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है, जबकि उसके साथ बैठी लड़की मेलबर्न रेनेगेड्स को सपोर्ट कर रही हैं। इस चीज को एंकर ने नोटिस किया और इस कपल से सवाल पूछा। इस बीच लड़के ने एंकर के सवाल का जवाब देते हुए ही अपनी जेब से एक अंगूठी निकाली और घुटने के बल बैठकर लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लड़की ने प्यारा सा रिएक्शन दिया, लेकिन शर्मा कर उसने भी हां कर दिया। सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर (X) पर 7Cricket के ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

 

मैक्सवेल ने दी कपल को बधाई

मैच के बाद इस कपल ने मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल से मुलाकात की। मैक्सवेल के साथ उनकी तस्वीर ट्विटर पर KFC Big Bash League नाम से बने हैंडल पर शेयर की गई। इस लड़के ने बताया था कि वह ग्लेन मैक्सवेल का बहुत बड़ा फैन है। इसी वजह से वह मेलबर्न स्टार्स को सपोर्ट कर रहा है। ग्लेन मैक्सवेल ने भी अपने इस फैन की दिल की बात सुनी और दोनों को बधाई दी। इस मैच की बात की जाए तो बारिश की वजह से डिले हुए मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंद में 32 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

और पढ़ें- साक्षी ने शेयर किया एमएस धोनी का ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले नए साल में भैया को बोलो अपनी एक तस्वीर ही पोस्ट कर दें

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स