साक्षी ने शेयर किया एमएस धोनी का ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले नए साल में भैया को बोलो अपनी एक तस्वीर ही पोस्ट कर दें

Published : Jan 03, 2024, 09:06 AM ISTUpdated : Jan 03, 2024, 09:19 AM IST
Sakshi-Dhoni-share-MS-Dhoni-video

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने उनके साथ एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से पहले एमएस धोनी अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल, नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए एमएस धोनी, साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी दुबई पहुंचे, जहां पर उन्होंने नए साल का ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान हाल ही में साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए हैं।

जीवा को गोद में लिए नजर आए एमएस धोनी

साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट में जो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एमएस धोनी अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपनी बेटी जीवा को गोद में लिए हुए हैं, तो वहीं जीवा भी माही को प्यार से किस कर रही है। साक्षी एक बड़ी सी टोपी लगाए न्यू ईयर पार्टी एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में तीनों के लुक की बात करें तो एमएस धोनी ब्लैक कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। जीवा ने बहुत खूबसूरत व्हाइट रंग की फ्रॉक पहनी है, तो वहीं साक्षी मल्टी कलर इवनिंग गाउन पहनी हुई नजर आ रही है। उनके साथ कुछ फ्रेंड्स भी हैं, जो नए साल का जश्न मना रहे हैं।

 

 

यूजर्स बोले भैया को बोलो- एक वीडियो तो पोस्ट कर दो

सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 2 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया बहुत बढ़िया वीडियो बनाया साक्षी भाभी आपने तो। एक यूजर ने लिखा कि सर का इंस्टा अकाउंट तड़प रहा है पोस्ट के लिए मैम माही सर को बोलिए पोस्ट अपलोड कर दीजिए। इसी तरह से लाखों यूजर्स ने एमएस धोनी और उनकी फैमिली को नए साल की बधाई दी। बता दें कि एमएस धोनी इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले साल उनकी कप्तानी में सीएसके ने अपनी पांचवी ट्रॉफी जीती थी।

और पढ़ें- फैमिली के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे एमएस धोनी- वायरल हुई फोटोज

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स