Virat Kohli: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर! जानें वजह

Published : Feb 07, 2024, 11:39 PM IST
virat kohli

सार

PTI ने 3 फरवरी को रिपोर्ट दी थी कि श्रृंखला में कोहली के सीरीज में खेलने पर कोई स्पष्टता नहीं है और उन्हें केवल तभी चुना जाएगा जब वह खेलने की स्थिति में होंगे।

विराट कोहली। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बुधवार (7 फरवरी) को कहा कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, जिसके कारण उन्हें श्रृंखला के पहले दो मैचों से भी बाहर रखा गया है। कोहली के धर्मशाला में श्रृंखला का अंतिम टेस्ट (7-11 मार्च तक) में भी खेलने की संभावना भी कम है, लेकिन बोर्ड उतने आगे की नहीं सोच रहा है,  क्योंकि उस मैच में अभी भी एक महीने का समय बाकी है। तीसरा टेस्ट 15-19 फरवरी तक राजकोट में होगा, जबकि चौथा मैच 23-27 फरवरी तक रांची में होगा।

PTI ने 3 फरवरी को रिपोर्ट दी थी कि श्रृंखला में कोहली के सीरीज में खेलने पर कोई स्पष्टता नहीं है और उन्हें केवल तभी चुना जाएगा जब वह खेलने की स्थिति में होंगे।हाल ही में कोहली के करीबी दोस्त और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब शो पर खुलासा किया था कि भारतीय बल्लेबाज अपने दूसरे बच्चे के आने के कारण क्रिकेट के मैदान से दूर है।

BCCI पारिवारिक मामलों में खिलाड़ियों के साथ

बीसीसीआई के एक सूत्र ने शर्त पर पीटीआई को बताया कि बीसीसीआई ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि, जब पारिवारिक मामलों की बात आती है तो वह दृढ़ता से क्रिकेटर के साथ खड़ा रहता है। इसका मतलब ये अब विराट का फैसला होगा की वो कब तक टीम में वापस लौटेंगे। फिलहाल, यह संभावना नहीं दिखती है कि वह श्रृंखला में खेलेंगे। विराट कोहली इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए T20 सीरीज में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने 2 मुकाबले खेले थे। हालांकि, उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए T20 सीरीज में कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा भी नजर नहीं आए थे।

ये भी पढ़ें: Mohammed Shami: संन्यास को लेकर मोहम्मद शमी ने दी जानकारी, कहा- ‘जिस दिन बोर फील करूंगा सुबह उठकर ट्वीट कर दूंगा’

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?