Women Day 2025: 8 मार्च को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता है। आईए हम आपको 10 ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने विश्व में अपना परचम लहराया है।
International Women's day 2025: 8 मार्च का दिन बेहद ही खास माना जाता है, क्योंकि पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में इसे मनाता है। इस तारीख को विशेषकर महिलाओं का सम्मान और उनके प्रति गलत मानसिकता के लोगों को जागरूक करने के लिए चुना गया है। विश्वभर में भारत की महिला खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। मैरी कॉम से लेकर स्मृति मंधाना तक ऐसे नाम हैं, जिन्होंने विमेंस को केवल एक शब्द बनाया है। असल बात तो ये है, कि उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता और भारतीय तिरंगे को शान से लहराने का अवसर दिया।
इंटरनेशनल विमेंस डे के शुभ अवसर पर आज हम आपको 10 ऐसे भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मैदान पर इंडिया का तिरंगा झंडा बुलंद किया है। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक बड़े नाम हैं, जिसे पढ़कर आप भी एक भारतीय होने के नाते गौरवान्वित महसूस करेंगे। आईए उन नामों पर एक नजर डालते हैं।
भारत की पॉपुलर महिला बॉक्सर मैरी कॉम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉक्सिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। साल 2001 में उन्होंने पहली बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और रजत पदक जीता। उनके नाम साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक दर्ज है, जिसमें 6 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज शामिल है। उनकी जिंदगी पर फिल्म बन चुकी है।
पुसरला वेंकट सिंधु यानि पीवी सिंधु ने एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी होने के नाते कई बड़े उपलब्धियां हासिल की हैं। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो 2016 में रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य जीता था। उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप खिताब, कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता। सिंधु को 2015 में पद्म श्री, 2016 में मेजर ध्यानचंद और 2021 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिला।
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भी विश्व में अपने देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत, 2017 में विश्व भारततोलन चैंपियनशिप में गोल्ड, 2022 कॉमनवेल्थ में स्वर्ण जीता। 2020 एशियाई चैंपियनशिप में 205 केजी वजन उठाकर व्यतिगत सर्वश्रेष्ठ और नेशन
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। इस साल उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उसके अलावा 2017 में साक्षी ने पद्मश्री अवार्ड भी जीता।
भारत की सबसे प्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेली और विश्व कप में पदक जीता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और 10 मीटर मिक्स डबल में कांस्य जीता था। इसी साल उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया।
सानिया मिर्जा भारत की अब तक की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी रही हैं। वे ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्होंने खेल की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। सानिया ने विश्वभर में अपना जादू बिखेरा। 2005 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
साइना नेहवाल राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह विश्व बैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी रही हैं। लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
मिताली राज भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रही हैं। पूर्व कप्तान के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे में 48.82 की औसत रखने वाली खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैच में उन्होंने 5 हजार से ऊपर रन बनाई हैं। 2003 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया जा चुका है। उसके अलावा 2015 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड भी दिया।
स्मृति मंधाना इस समय टीम इंडिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटर हैं। जिनके नाम वनडे में 10 शतक हैं। उन्होंने 2 बार ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। महिला T20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। 2019 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।
विनेश फोगाट एक ऐसी भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी हैं, जिनके नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की हैट्रिक है। साल 2014, 2018 और 2022 में उन्होंने यह कारनामा किया। ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला भी रहीं। उन्हें मेजर ध्यानचंद और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।