पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने PCB को फिर लताड़ा, कहा- इस तरह से नहीं चलता क्रिकेट बोर्ड

Published : Mar 04, 2024, 06:05 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 06:18 PM IST
Inzamam Ul Haq On PCB

सार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से टेस्ट और टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम निदेशक मोहम्मद हफीज को उनके पद से हटाया। इस पर पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का बयान आया है। इस पर उन्होंने पीसीबी को जमकर लताड़ा है।

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जमकर हमला बोला है। टीम के खराब परफॉर्मेंस के लिए मोहम्मद हफीज को टीम निदेशक के पद से हटाने के बाद इंजमाम ने कहा - अगर कोई अधिकारी जिम्मेदारी निभाने से मना करे तब पूर्व खिलाड़ियों को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पीसीबी ने हफीज से तोड़ा नाता

पिछले महीने पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से हार गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड से 5 टी-20 की सीरीज में 4-1 से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद हफीज से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया। हफीज का कॉन्ट्रैक्ट कम समय के लिए था, लेकिन खेल मंत्रालय की सिफारिश के बाद न्यूजीलैंड में टी 20 सीरीज के बाद करार खत्म कर लिया गया।

एक टीवी शो में इंजमाम ने उठाए सवाल

इंजमाम-उल-हक ने एक टीवी शो के दौरान कहा- क्या कोई मुझे हफीज को निदेशक पद से हटाने और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे के बाद चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज पर कोई एक्शन न लेने के पीछे का कारण समझा सकता है? क्या दोनों को एक समय पर नियुक्त नहीं किया गया ? समान जिम्मेदारियां नहीं दी गई ? फिर हफीज को ही इन सबके लिए जिम्मेदार क्यों ठहराया गया?

वर्ल्ड कप के बाद इंजमाम ने दिया था इस्तीफा

बता दें, पिछले साल वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली हार के बाद इंजमाम-उल-हक ने चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पीसीबी से खिलाड़ियों को सम्मान करने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें…

पंत बने सरदार तो अय्यर का दिखा साउथ इंडियन स्टाइल, आईपीएल 2024 का प्रोमो हुआ वायरल

ईशान किशन-श्रेयस अय्यर को BCCI ने दिया तगड़ा झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया ये संदेश

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल