IPL 2023 की इस मिस्ट्री गर्ल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे धोनी के टीम के धुरंधर

Published : May 31, 2023, 01:22 PM IST
Ruturaj gaikwad going to marry mystery girl utkarsha Pawar

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड जल्द ही आईपीएल 2023 की मिस्ट्री गर्ल उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लिए अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने भी एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर ट्रॉफी लिए शेयर की, जिसके बाद से फैंस के मन में सवाल उठने लगे है कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है? जिसके साथ ऋतुराज गायकवाड नजर आ रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि यह ऋतुराज गायकवाड की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड है, जिसके साथ वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं...

 

 

कौन है उत्कर्षा पवार

आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में कई बार नजर आई उत्कर्षा पवार खुद भी एक क्रिकेटर है, जो महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 24 वर्षीय तेज गेंदबाज उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ और पिछले कुछ समय से वह सीएसके के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड को डेट कर रही हैं। पिछले साल जिम में वर्कआउट करती दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है ऋतुराज गायकवाड का नाम

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले उनके लिंकअप की खबरें मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव के साथ भी थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर खूब चैट हुई थी जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी और दोनों के अफेयर की बात तक सामने आई थी।

जून में होगी ऋतुराज गायकवाड की शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड अगले महीने जून में ही उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि ऋतुराज गायकवाड का चयन स्टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में डब्लूटीसी फाइनल 2023 के लिए भी हुआ था, लेकिन वह टीम के साथ लंदन नहीं जा पाएंगे। उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल को टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान ही ऋतुराज गायकवाड शादी करने वाले हैं।

और पढ़ें- IPL 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद सीएसके ने प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में कराई स्पेशल पूजा- देखें फोटो

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 ऑक्शन में 6 ऑस्ट्रेलियन पर लुटाए गए 45.7 करोड़
साल 2025 के 5 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड्स, जो नहीं दोहराना चाहेगी कोई भी टीम