Watch Video: दिल्ली कैपिटल्स कैप्टन वार्नर ने अल्लू अर्जुन को दी जन्मदिन की बधाई, क्यूट बेटी ने कहा- हैप्पी बर्थडे पुष्पा

Published : Apr 08, 2023, 05:09 PM IST
david warner

सार

साउथ सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ ही नहीं बॉलीवुड के दिग्गजों ने इस सुपर स्टार को अपने अंदाज में बधाईयां दी हैं। वहीं उनके फैंस भी हैप्पी बर्थडे विश करने में पीछे नहीं हैं। 

David Warner Pushpa Birthday. साउथ सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ ही नहीं बॉलीवुड के दिग्गजों ने इस सुपर स्टार को अपने अंदाज में बधाईयां दी हैं। वहीं उनके फैंस भी हैप्पी बर्थडे विश करने में पीछे नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर और आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान कर रहे डेविड वार्नर भी पुष्पा के बहुत बड़े फैन हैं। वार्नर ने इस मौके पर अपनी बेटी के साथ साउथ के सुपर स्टार को हैप्पी बर्थडे कहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सुपर स्टार को हैप्पी बर्थडे कहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डेविड वार्नर के साथ उनकी क्यूट बेटी भी है, जो साउथ के सुपर स्टार को हैप्पी बर्थडे कह रही है। डेविड वार्नर ने कहा कि पुष्पा टू का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने झुकेगा नहीं ... की स्टाइल में दाढ़ी के नीचे हाथ फेरा और कहा हैप्पी बर्थडे पुष्पा। इसके बाद उनकी बेटी ने बड़ी मासूमियत से कहा हैप्पी बर्थडे पुष्पा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अल्लू अर्जुन के साथ ही डेविड वार्नर को भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई दे रहे हैं।

 

 

इन सितारों ने भी दी जन्मदिन की बधाई

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर बड़े स्टार और उनके को-स्टार ने अल्लू को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं । चिरंजीवी, रश्मिका मंदाना और अन्य ने पुष्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं ट्विटर पर भी बधाइयों का तांता लग गया है। अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े नामों में शुमार किए जाते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और अट्रेक्टिव लुक की वजह से वे दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। फैंस के साथ सेलेब्रिटी ने उन्हें बधाइयां दी हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के कई पॉप्युलर सेलेब्रिटी ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: भारत के वे 5 अनजान खिलाड़ी जो रातों-रात बन गए युवा सनसनी, बड़े-बड़े महारथियों को भी चौंकाया

 

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 Points Table: आज शाम तय हो जाएगा प्लेऑफ का टिकट! समझिए CSK vs SRH के लिए क्यों Do or Die मैच
Yuzvendra Chahal: चहल को इंस्टाग्राम पर क्यों किया अनफॉलो? RJ महवाश ने बताई 'लड़ाई' की पूरी कहानी