CSK Wins 5th IPL Trophy: 2 गेंदों पर चला जड्डू का जादू, कॉनवे की इंपैक्टफुल पारी, काम नहीं आया सुदर्शन का प्रहार- मैच के टॉप 10 मोमेंट्स

Published : May 30, 2023, 03:18 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 07:31 AM IST

IPL 2023 Final Top Moments. चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के हीरो रविंद्र जडेजा रहे दो गेंद पर 1 छक्का और 1 चौका जड़कर चेन्नई को 5वीं बार चैंपियन बना दिया। 

PREV
110

IPL 2023 Final Top Moments: 5 विकेट से जीती चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने ज्यादा रन खर्च किए और गुजरात ने 20 ओवर में 214 रन बना दिए। बाद में बर्षा से बाधित मैच में चेन्नई को 15 ओवर में जीत के लिए 171 रनों का टार्गेट मिला, जिसे उन्होंन अचीव कर लिया।

210

IPL 2023 Final Top Moments: साईं सुदर्शन का चौतरफा प्रहार

गुजरात टाइटंस की टीम के स्टार बैटर शुभमन गिल फाइनल में हाफ सेंचुरी नहीं जड़ पाए लेकिन साईं सुदर्शन ने गजब की पारी खेली और 96 रन बनाए। सुदर्शन की पारी के दम पर ही गुजरात की टीम ने 214 रनों का स्कोर खड़ा किया।

310

IPL 2023 Final Top Moments: काम आई धोनी की रणनीति

महेंद्र सिंह धोनी ने शुभमन गिल के लिए जो रणनीति बनाई थी, वह काम कर गई। रविंद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने बेहद चपलता से शुभमन गिल को स्टंप आउट करा दिया। हालांकि गुजरात के बाकी बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की।

410

IPL 2023 Final Top Moments: कॉनवे की इंपैक्टफुल पारी

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ओपनिंग करने पहुंचे डेवान कॉनवे ने शानदार 44 रनों की तेज पारी खेली। रितुराज गायकवाड़ और कॉनवे ने चेन्नई को वह शुरूआत दिलाई जिसकी उन्हें जरूरत थी। यही आधार फिर चेन्नई की जीत का कारण बना।

510

IPL 2023 Final Top Moments: छा गए रहाणे और अंबाती रायडू

आईपीएल के फाइनल से पहले ही संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती रायडू ने सिर्फ 4 गेंद खेली लेकिन 1 छक्के और 2 चौके के साथ अपनी उपयोगिता साबित की। वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी कम गेंद खेली लेकिन रन रेट डाउन नहीं होने दिया। जीत के बाद रायडू की आंखों में आंसू थे।

610

IPL 2023 Final Top Moments: हार्दिक से मिले धोनी

चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को गले लगाकर सांत्वना दी। इस दौरान हार्दिक की वाइफ नताशा और भाई क्रुणाल पंड्या भी मौजूद रहे। धोनी काफी देर तक दोनों खिलाड़ियों और परिवार वालों से बात करते रहे।

710

IPL 2023 Final Top Moments: जब धोनी ने जडेजा को उठा लिया

उम्र के इस पड़ाव पर भी महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस की बानगी उस वक्त मिली जब उन्होंने मैच विनर रविंद्र जडेजा को उठा लिया। साथी खिलाड़ियों ने जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया और 5वीं बार का जश्न जमकर मनाया।

810

IPL 2023 Final Top Moments: CSK का सेलीब्रेशन

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर एक-दूसरे के प्रति कितने डेडिकेटेड रहते हैं, यह मैच में जीत के बाद देखने को मिला। जब सारे खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथी खिलाड़ी मिचेल सेंटनर की बेटी के साथ सेल्फी ले रहे थे। वे काफी देर तक उसे गोद में खिलाते रहे। इस दौरान जीवा भी पहुंची और बच्ची को प्यार किया।

910

IPL 2023 Final Top Moments: साक्षी धोनी ने लूट ली महफिल

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी मैच देखने के लिए बेटी जीवा के साथ मैदान पर मौजूद रहीं। जब दो गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी तब साक्षी काफी मायूस दिखीं लेकिन जैसे ही जडेजा ने विजयी चौका जड़ा दोनों मां-बेटी की खुशी देखने लायक रही। बाद में वे खिलाड़ियों के साथ भी मिलीं।

1010

IPL 2023 Final Top Moments: जीवा धोनी ने उठाई आईपीएल ट्रॉफी

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत से उत्साहित और पापा के अचीवमेंट पर गदगद एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी ने आईपीएल ट्रॉफी उठाई और खिलाड़ियों के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया। इस दौरान प्लेयर पथिराना ने भी ट्रॉफी उठाकर पोज दिए।

यह भी पढ़ें

IPL 2023 Performers: 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' जानें किन 5 खिलाड़ियों ने क्रिकेट फैंस को किया मायूस

Recommended Stories