Published : Apr 20, 2023, 11:19 AM ISTUpdated : Apr 20, 2023, 11:34 AM IST
Fastest Centuries IPL. आईपीएल के 16वें सीजन में हैरी ब्रुक ने पहला शतक जड़ा, वहीं केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने भी सेंचुरी जड़कर तहलका मचा दिया। आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी।
2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंद पर शतक जड़ दिया था। क्रिस गेल अकेले ही 175 रन बनाए थे जो कि आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
25
युसूफ पठान ने 37 गेंद पर मारा शतक
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए युसूफ पठान ने सिर्फ 37 गेंद पर शतक जड़कर मुंबई इंडियंस के खिलाफ तहलका मचा दिया था। 2010 में पठान की यह पारी सबसे विस्फोटक पारियों में गिनी जाती है।
35
डेविड मिल ने 38 गेंद पर बनाए 100 रन
किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने 2013 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 38 गेंद पर 100 रन ठोंक दिए थे। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला गया था। मिलर की आईपीएल में यह अब तक की बेस्ट इनिंग है।
45
एबी डिविलियर्स ने 43 गेंद पर जड़ा शतक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी रहे एबी डिविलियर्स को भला कौन नहीं जानता। 2016 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ सिर्फ 43 गेंद पर शतक जड़ दिया था। डिविलियर्स ने आईपीएल में कई बड़ी पारियां खेली हैं।
55
मुरली विजय ने 46 गेंद पर जड़ा शतक
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 46 गेंद पर शतक जड़ दिया था। इनके अलावा ए़डम गिलक्रिस्ट ने भी 41 गेंद पर शतक जड़ा है। क्रिस गेल ने 46 गेंद पर पंजाब के खिलाफ शतक जड़ा था। इस लिस्ट में डेविड वार्नर और एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।