IPL 2023: लखनऊ के फैंस ने बनाया जोशीला रैप सांग, गाने के बोल- जो भी आएगा उसे 'अदब से हराएंगे'- Watch Video

Published : Apr 09, 2023, 07:07 PM IST
ipl 2023 lsg

सार

आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम ने होम ग्राउंड पर दोनों मुकाबले जीते हैं। इसकी वजह से टीम का कांफिडेंस सातवें आसमान पर है। इतना ही नहीं अब तो लखनऊ टीम के फैंस भी जोश में हैं। 

IPL 2023 LSG Fans. आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम ने होम ग्राउंड पर दोनों मुकाबले जीते हैं। इसकी वजह से टीम का कांफिडेंस सातवें आसमान पर है। इतना ही नहीं अब तो लखनऊ टीम के फैंस भी जोश में हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ की टीम का फैन स्टेडियम के बाहर एक रैप सांग सुना रहे है। गीत के बोल हैं जो भी लखनऊ आएगा, उसे अदब से हराएंगे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा है वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक-एक खिलाड़ी का नाम लेकर उसकी काबिलियत बताई जा रही है। लखनऊ टीम के इस युवा फैन ने टीम के सभी खिलाड़ियों के बारे में गीत के जरिए से जानकारी दी है। यह वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाले मुकाबले से पहले का है, जिसमें हैदराबाद के खिलाड़ियों का भी नाम लिया जा रहा है। युवक कहता है कि उमरान के पास स्पीड है तो लखनऊ के बल्लेबाजों के पास छक्के मारने का हुनर है। कुल मिलाकर यह गीत बेहद पॉपुलर हो रहा है।

 

 

होम ग्राउंड पर लखनऊ की दो जीत

लखनऊ की टीम ने होम ग्राउंड पर दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। लखनऊ का स्व. अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम लखनऊ का होम ग्राउंड है। यहां पहले मैच लखनऊ बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें एलएसजी ने शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला गया जिसमें लखनऊ की टीम ने 24 गेंद पहले ही 5 विकेट से जीत लिया था।

लखनऊ के गेंदबाज फॉर्म में हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के गेंदबाज शानदार फार्म में हैं और पहले ही मैच में मार्क वुड ने 5 विकेट चटकाकर दिल्ली की हार तय कर दी थी। इसके अलावा भी गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बैटिंग भी अच्छी हो रही है। लास्ट के ओवर्स में काइल मेयर शानदार फिनिश कर रहे हैं जिसका फायदा लखनऊ की टीम को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें

आईपीएल 2023: केकेआर की टीम में डबल सेलिब्रेशन, पाकिस्तानी बल्ले से गदर मचाने वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा - देखें वीडियो

 

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स