Watch Video: नेहाल के सुर से कुछ यूं ताल मिलाते दिखे कैप्टन रोहित और सूर्या...सैंया गाने पर गजब की जुगलबंदी

Published : May 25, 2023, 10:16 AM IST
ipl 2023 rohit sharma

सार

आईपीएल 2023 का एलिमिनेट मैच (IPL 2023 Eliminator Match) जीतकर मुंबई इंडियंस ने फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

IPL 2023 Rohit Sharma Post. मुंबई इंडियंस की टीम ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया है। इसके बाद से टीम में जश्न का माहौल बना हुआ है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो 2 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं और यह लगातार वायरल होता जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या है?

रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

जीत से उत्साहित मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में नेहाल वढेरा सैंया गाने पर सुर मिला रहे हैं। इसके बाद स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव ने सैंया गाने पर तान छेड़ी। फिर कप्तान रोहित शर्मा ने सुरीले गले से सैंया...सैंया गाया। इसके बाद कुच खिलाड़ियों ने साथ देने की कोशिश की जिसके बाद हंसी का ठहाका फूट पड़ा और सभी खिलाड़ी हंसते-मुस्कुराते दिखाई दिए।

 

 

सचिन तेंदुलकर ने छोड़ दी अपनी कुर्सी

जैसे ही मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का 10वां विकेट चटकाया, तब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और तालियां बजाईं। टीम के ऑनर आकाश अंबानी भी रोहित शर्मा के सामने झुकते दिखाई दिए। नीता अंबानी ने भी खड़े होकर तालियां बजाई और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 81 रनों से हारी मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 182 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल ने 4 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए और नवीन-उल-हक पर भारी पड़ गए।

यह भी पढ़ें

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में MI का धमाल: अदब से हारी LSG, नवीन-उल-हक की धमक, उफान पर आकाश मधवाल- मैच के टॉप 10 मोमेंट्स

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights