Watch Video: वानखेड़े में धोनी ने किया '2011 वर्ल्डकप विक्ट्री मेमोरियल' का उद्घाटन, यह सिर्फ एक छक्का नहीं करोड़ों लोगों की उम्मीद थी

Published : Apr 08, 2023, 05:45 PM ISTUpdated : Apr 08, 2023, 06:10 PM IST
ms dhoni ipl 2023

सार

आईपीएल 2023 में 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आइकॉनिक मुकाबला होने वाला है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने उस ऐतिहासिक छक्के को याद किया जिसने देश के 100 करोड़ लोगों की उम्मीदें पूरी की थी। 

IPL 2023 MS Dhoni. आईपीएल 2023 में 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आइकॉनिक मुकाबला होने वाला है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने उस ऐतिहासिक छक्के को याद किया जिसने देश के 100 करोड़ लोगों की उम्मीदें पूरी की थी। मौका था उस छक्के की याद में वानखेड़े स्टेडियम में 2011 वर्ल्डकप विक्ट्री मेमोरियल के उद्घाटन का। महेंद्र सिंह धोनी ने फीता काटकर मेमोरियल का उद्घाटन किया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो

2011 में भारत ने वनडे विश्वकप जीता था। 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने यह खिताब जीता और पूरा देश खुशी के मारे झूम उठा था। श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाया गया विजयी छक्का आज भी क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर देता है। 2011 का वर्ल्डकप फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था। उसी छ्क्के की याद में वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 2011 वर्ल्डकप विक्ट्री मेमोरियल तैयार किया है। इसका उद्घाटन खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया है।

 

 

फैंस ने धोनी को बताया सबसे बड़ा खिलाड़ी

धोनी की उपबल्धि को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि विराट कोहली के फैन कहते हैं कि विराट ने भारत को नंबर 1 टेस्ट टीम बनाया। वहीं रोहित शर्मा के फैन कहते हैं कि आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनने वाले यह इकलौते कप्तान हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैंस कहते हैं कि धोनी सारा क्रेडिट सिर्फ 1 छक्का मारकर अपने नाम कर गए। धोनी ने भारत का पहला टी20 वर्ल्ड कप विनर बनाया, वनडे वर्ल्ड कप भी धोनी की कप्तानी में मिला और चैंपियंस ट्रॉफी भी धोनी ने दिलाई।

मुंबई बनाम चेन्नई के बीच मुकाबला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आइकॉनिक मैच 8 अप्रैल को शेड्यूल है। एक तरफ रोहित शर्मा हैं तो दूसरी तरफ क्रिकेट के जादूगर महेंद्र सिंह धोनी। क्रिकेट लवर्स को यह रोमांचक मुकाबला काफी दिनों तक याद रहने वाला है।

यह भी पढ़ें

Watch Video: दिल्ली कैपिटल्स कैप्टन वार्नर ने अल्लू अर्जुन को दी जन्मदिन की बधाई, क्यूट बेटी ने कहा- हैप्पी बर्थडे पुष्पा

 

 

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल