IPL 2023: हरभजन ने कहा- 'MI vs CSK मैच भारत-पाकिस्तान मुकाबले जैसा' मोईन अली ने की इस फुटबाल लीग से तुलना

Published : Apr 08, 2023, 06:15 PM IST
ipl 2023 mivscsk

सार

आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला दो बड़े प्रतिस्पर्धियों के बीच शेड्यूल है। मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर इस मुकाबले का रोमांच और बढ़ा रहे हैं। 

IPL 2023 MI vs CSK. आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला दो बड़े प्रतिस्पर्धियों के बीच शेड्यूल है। मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर इस मुकाबले का रोमांच और बढ़ा रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस मुकाबले की तुलना भारत-पाकिस्तान मैच से की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी मोईन अली ने इस मैच को प्रसिद्ध फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम लिवरपूल मुकाबले से की है।

वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मैच

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच है। दोनों टीमों की रायवलरी आईपीएल की सबसे बड़ी रायवलरी मानी जाती है क्योंकि यही दोनों टीमें हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीता। मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार टाइटल जीत चुकी है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब पर कब्जा किया है। 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स जीत जाती है तो वह मुंबई के बराबर हो जाएगी।

भारत-पाकि मुकाबले से तुलना

पूरी दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच सबसे बड़ी प्रतिद्वंदिता के लिए जाना जाता है। भारत के पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह ने कहा है कि चेन्नई बनाम मुंबई का मैच भी भारत और पाकिस्तान के मैच जैसा ही होने वाला है। पूरे विश्व में फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल की भिड़ंत फुटबाल की दुनिया की सबसे बड़ी भिड़ंत मानी जाती है। अब मोईन अली ने मुंबई और चेन्नई के मैच की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपुल के मैच से कर दी है।

दो दिग्गजों के बिना होगा पहला मुकाबला

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा, जब मुंबई की तरफ से केरोन पोलार्ड नहीं खेलेंगे। वहीं चेन्नई की तरफ से ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों कैरिबियाई दिग्गजों के बीच भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होती थी। अब केरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच हैं जबकि ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच हैं।

यह भी पढ़ें

Watch Video: वाखखेड़े में धोनी ने किया '2011 वर्ल्डकप विक्ट्री मेमोरियल' का उद्घाटन, यह सिर्फ एक छक्का नहीं करोड़ों लोगों की उम्मीद थी

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?