IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीता मैच, वेंकटेश अय्यर की शतकीय पारी काम नहीं आई, सूर्या ने खेली कप्तानी पारी

Published : Apr 16, 2023, 03:44 PM ISTUpdated : Apr 16, 2023, 07:35 PM IST
mumbai indian

सार

आईपीएल 2023 का 22वां मैच मैच मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने 20 ओवर में 185 रन बनाए जबकि मुंबई की टीम 5 विकेट से मैच जीत लिया।

IPL 2023 MI vs KKR. आईपीएल 2023 का 22वां मैच मैच मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जा गया। मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक जड़ा और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बना दिए। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट खोकर 18वें ओवर में ही यह मैच जीत लिया है। 

सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी

मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 186 रनों की दरकार थी और इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर रोहित शर्मा ने 20 रन बनाए। जबकि ईशान किशन ने सिर्फ 25 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के के दम पर 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तिलक यादव ने 25 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली। मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 25 रनों पर 43 रनों की पारी खेली। इसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं नेहाल वढेरा ने 8 रन बनाए और टिम डेविड 23 रन बनाकर नाटआउट रहे। इस तरह से मुंबई ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया है।

वेंकटेश अय्यर ने ठोंकी सीजन की दूसरी सेंचुरी

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और दोनों ओपनर बहुत जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर वेंकटेश अय्यर का तूफान आया जिन्होंने सिर्फ 49 गेंद पर 100 रन बना दिए। अय्यर ने 51 गेंद पर 104 रन बनाए और 6 चौकों के साथ 9 छक्के जड़ डाले। कप्तान नीतीश राणा 5 रन बना सके। शार्दूल ठाकुर ने 13 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 18 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 20 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव कर रहे कप्तानी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा यह मैच नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी की। रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। पहली बार अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू हुआ। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन काफी समय से मुंबई की टीम के साथ जुड़े हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। कोलकाता के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम में शामिल किए गए और दो ओवर गेंदबाजी की। 

कोलकाता की टीम में कोई बदलाव नहीं

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम में नीतीश राणा कप्तानी कर रहे हैं जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज और व्यंकटेश अय्यर सलामी बल्लेबाजी के तौर पर खेले। इसके अलावा ने नारायण जगदीशन, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे बैटर्स पर मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी। ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं गेंदबाजी की कमान लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरूण चक्रवर्ती के हाथ में है।

यह है मुंबई की प्लेइंग XI- इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, रितिक शौकीन, जानसेन और पीयूष चावला।

यह है केकेआर की प्लेइंग XI- व्यकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, नीतीश राणा, जगदीसन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दूल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें

वामिका के झूले पर खुद मस्ती करने लगे विराट कोहली, कहा दिल तो बच्चा है जी

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 1st T20i: ये 5 भारतीय धुरंधर साउथ अफ्रीका के लिए बने काल
IND vs SA 1st T20i: पहले बल्ले से कूटा, फिर गेंद से लूटा... कटक में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत