
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 का 16वां सीजन खत्म हो गया और फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला देखा गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और आईपीएल की पांचवी ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड्स मिले हैं। आइए आपको बताते हैं कि विनिंग टीम को कितनी प्राइज मनी मिली और बाकी के खिलाड़ियों को क्या कुछ मिला...
आईपीएल 2023 विनिंग अमाउंट
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स, पुरस्कार राशि: 20 करोड़ रुपए
उपविजेता: गुजरात टाइटन्स ,पुरस्कार राशि: 12.5 करोड़ रुपए
तीसरी रनर अप टीम: मुंबई इंडियंस - 7 करोड़ रुपए
चौथी रनर अप टीम: लखनऊ सुपरजायंट्स - 6.5 करोड़ रुपए
आईपीएल 2023 फाइनल मैच अवॉर्ड
फाइनल मैच का इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर: अजिंक्य रहाणे (सीएसके)- 1 लाख रुपए
फाइनल का गेमचेंजर: साई सुदर्शन (जीटी) - 1 लाख रुपए
फाइनल का सबसे वैल्यूएबल खिलाड़ी: साई सुदर्शन - 1 लाख रुपए
फाइनल के ऑन-द-गो 4s: साई सुदर्शन - 1 लाख रुपए
फाइनल का सबसे लंबा छक्का: साई सुदर्शन - 1 लाख रुपए
फाइनल का कैच: एमएस धोनी (सीएसके) - 1 लाख रुपए
प्लेयर ऑफ द फाइनल: डेवोन कॉनवे (CSK) - 5 लाख रुपए
आईपीएल 2023 ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर
ऑरेंज कैप: शुभमन गिल- 17 मैचों में 890 रन, प्राइस मनी- 10 लाख रुपए
पर्पल कैप: मोहम्मद शमी - 17 मैच में 28 विकेट, प्राइस मनी- 10 लाख रुपए
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: यशस्वी जायसवाल, राजस्थान रॉयल्स, 14 मैचों में 625 रन, प्राइस मनी- 10 लाख रुपए।
आईपीएल 2023 सीजन अवॉर्ड
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: शुभमन गिल (जीटी) 343 अंक - 10 लाख रुपए
सबसे ज्यादा चौके: शुभमन गिल (85 चौके) - 10 लाख रुपए
गेम-चेंजर ऑफ द सीजन: शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) - 10 लाख रुपए
इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 10 लाख रुपए
कैच ऑफ द सीजन: राशिद खान (जीटी) - 10 लाख रुपए
सीजन का सबसे लंबा छक्का: फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 115 मीटर छक्का) - 10 लाख रुपए