IPL 2023: किसने उड़ाए 16वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के? इन 5 खिलाड़ियों के आगे हर गेंदबाज बेबस

Published : May 14, 2023, 05:35 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 05:40 PM IST

IPL 2023 Most Sixes. इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अब लीग मैच अपने अंतिम चरण में है। अब तक के सफर को देखें तो सबसे ज्यादा छक्के-चौके मारने वाली टीमें विनर बनकर उभरी हैं। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

PREV
15

टॉप पर हैं फाफ डू प्लेसिस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तानी कर रहे फाफ डू प्लेसिस ने इस सीजन में छक्कों की सुनामी ला दी है। डू प्लेसिस अब तक कुल 32 छक्के जड़ चुके हैं। आरसीबी की तरफ से ओपनिंग करने वाले डू प्लेसिस ने गजब की बैटिंग की है। वे मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ छक्के मारने शुरू कर देते हैं।

25

ग्लेन मैक्सवेल और शिवम दूबे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने बहुत ज्यादा रन तो नहीं बनाए हैं लेकिन छक्के मारने में उनका कोई सानी नहीं है। मैक्सवेल अब तक कुल 27 छक्के मार चुके हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले शिवम दूबे ने मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। शिवम भी अब तक 27 छक्के जड़ चके हैं।

35

लखनऊ सुपर जायंट्स के काइल मेयर

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर की बल्लेबाजी भी कमाल की हो रही है। लखनऊ को अभी तक कई मैच जिताने वाले काई मेयर्स छक्के मारने में तीसरे पायदान पर हैं और उन्होंने अब तक कुल 22 छक्के जड़े हैं। काइल मेयर्स ऐसे बल्लेबाज हैं जो सामने वाली टीम की धज्जियां उड़ा देते हैं।

45

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस वक्त शानदार फार्म में हैं और गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं। छक्के मारने में यशस्वी भी कम नहीं हैं और अब तक कुल 21 छक्के जड़ चुके हैं। उनकी बराबरी में रिंकू सिंह भी हैं जिन्होंने 21 छक्के मारे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के रितुराज गायकवाड़ भी 21 छक्के जड़ चुके हैं और संयुक्त तौर पर चौथे नंबर पर हं।

55

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के बैटर सूर्यकुमार यादव ने अब तक 18 छक्के लगाए हैं लेकिन वे जिस तरह से फार्म पकड़ चुके हैं, उससे साफ जाहिर है कि वे जल्द ही छक्कों का रिकार्ड तोड़ देंगे। राजस्था के कप्तान संजू सैमसन और केकेआर के नीतीश राणा ने 19-19 छक्के जड़े हैं। सूर्या के अलावा तिलक वर्मा, जितेश शर्मा ने 18-18 छक्के मारे हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर से लेकर उमरान मलिक तक...आईपीएल में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 गेंदबाज कौन?

Recommended Stories