MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर से लेकर उमरान मलिक तक...आईपीएल में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 गेंदबाज कौन?

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर से लेकर उमरान मलिक तक...आईपीएल में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 गेंदबाज कौन?

Most Expensive Bowlers IPL 2023. आईपीएल के 16वें सीजन में बल्लेबाजों की तूती बोल रही है। वहीं बहुत कम गेंदबाज हैं, जिन पर ताबड़तोड़ चौके-छक्के न पड़े हों। लेकिन आईपीएल 2023 के 5 गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं। 

2 Min read
Manoj Kumar
Published : May 14 2023, 02:33 PM IST| Updated : May 14 2023, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : twitter

गुजरात टाइटंस के यश दयाल

गुजरात टाइटंस के यश दयाल को भला कौन भूल सकता है। एक ओवर में 31 रन लुटाने वाला यह गेंदबाज अब सीन से ही गायब है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटर रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर लगातार 5 छक्के जड़ दिए। इससे न सिर्फ केकेआर को जीत मिली बल्कि रिंकू सिंह भी लाइमलाइट में आ गए।

25
Image Credit : twitter

मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर

ग्रेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया। पहले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन दे दिए। ऑलराउंडर सैम करन ने अर्जुन तेंदुलकर के 1 ओवर में 31 रन ठोंक दिए। इससे इस युवा गेंदबाज की रिदम बिगड़ गई, तब से उन्हें गेंदबाजी करते कम ही देखा जा रहा है।

35
Image Credit : twitter

सनराईजर्स के अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2023 का संयोग ऐसा है कि अभिषेक शर्मा तीसरे ऐसे गेंदबाज बने जिनके ओवर में 31 रन पड़े। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज अभिषेक शर्मा के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के बैटर मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने 31 रन बना डाले। अभिषेक के ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 5 छक्के जड़े और कुल 31 रन बना डाले।

45
Image Credit : twitter

सनराईजर्स के उमरान मलिक

टीम इंडिया के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी कम महंगे साबित नहीं हुए। इनके भी एक ओवर में 28 रन बन चुके हैं। सनराईजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में नितीश राणा ने उमरान मलिक की गेंदों पर चार चौके और 2 छक्के जड़कर 28 रन बना दिए। यह उमरान का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

55
Image Credit : twitter

मुंबई इंडियंस के ज्योफ्रा आर्चर

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार ज्योफ्रा आर्चर भी एक ओवर में 27 रन लुटा चुके हैं। मौका था मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले का। पंजाब किंग्स के बैटर लियम लिविंगस्टोन ने ज्योफ्रा आर्चर की गेंदों पर 3 जबरदस्त छक्के मारे और एक छ्क्का तो स्टेडियम के बाहर चला गया था। लिविंगस्टोन ने आर्चर की 6 गेंदों पर 27 रन बना डाले।

यह भी पढ़ें

IPL 2023 से इनका कटेगा पत्ता: जानें कौन-कौन सी टीमें टॉप-4 में जा रहीं- किसको मिलेगा चांस पर डांस का मौका?

About the Author

MK
Manoj Kumar
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved