IPL 2024 MI Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को 10 रनों से हराया, जेक फ्रेजर-मैकगर्क की शानदार फिफ्टी

Published : Apr 27, 2024, 08:36 PM IST
Jake Fraser-McGurk

सार

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को 10 रनों से शिकस्त दी। दिल्ली के जेक फ्रेज़र मैकगर्क ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए।

IPL 2024 MI Vs DC: आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला शनिवार को मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को 10 रनों से शिकस्त दी। दिल्ली के जेक फ्रेज़र मैकगर्क ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 20 ओवर्स में 257 रन बनाया। सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की। जेक फ्रेज़र मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रन बनाए। उन्होंने छह सिक्सर और 11 चौक्के लगाए। जबकि अभिषेक पोरल ने 27 गेंद खेलकर तीन चौक्कों और एक सिक्सर की सहायता से 36 रन बनाया। शाई होप ने भी 17 गेंदों में 41 रन बना दिए। होप ने पांच सिक्सर लगाया। कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन तो ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर दो सिक्सर और छह चौक्कों की सहायता से 48 रन बना नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने 11 रन बनाया।

टारगेट से चूक गई मुंबई

टारगेट को पाने के लिए उतरी मुंबई की टीम दस रनों से चूक गई। सलामी बल्लेबाजों के जल्द ही पैवेलियन लौट गए। ईशान किशन 20 रन तो रोहित शर्मा 8 रन पर आउट हो गए। सूर्य कुमार यादव भी 26 रन पर ही खलील अहमद के दूसरे शिकार बने। हालांकि, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर 63 रन बनाया। इसमें चार सिक्सर और चार चौक्का शामिल रहा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 46 रन बनाया। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। नेहाल वाधेरा ने चार रन बनाया। टिम डेविड 17 गेंदों पर 37 रन बनाए। मुहम्मद नबी 7 रन तो पीयूष चावला 10 रन पर आउट हो गए। ल्यूक वुड 9 रन बना नाबाद रहे। 20 ओवर्स में मुंबई 9 विकेट गंवाकर 247 रन ही बना सकी। मुंबई दस रन से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 PBKS Vs KKR: पंजाब का लीग में सबसे बड़ा टारगेज चेस, कोलकाता की हार, बेयरस्टो का आतिशी शतक- शशांक की फिफ्टी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल