IPL 2024 RCB Vs SRH: बेंगलुरू ने हैदराबाद को 35 रनों से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की फिफ्टी

Published : Apr 26, 2024, 01:32 AM IST
RCB, Royal Challengers Bangalore, IPL 2024, Virat

सार

रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स को बेंगलुरू से 35 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाए।

IPL 2024 RCB Vs SRH: आईपीएल 2024 का 41 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स को बेंगलुरू से 35 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाए।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाया। सलामी बल्लेबाजों ने निराश नहीं किया। विराट कोहली ने 43 गेंद खेलकर 51 रन बनाए। इसमें चार चौक्का और एक सिक्सर शामिल था। जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 12 गेंदें खेलकर तीन चौक्कों और एक सिक्सर की सहायता से 25 रन बनाए। विल जैक्स महज छह रन ही बना सके। लेकिन उनके बाद आए रजत पाटीदार ने भी बल्ले से रन बटोरे। आतिशी पारी खेलते हुए रजत ने 20 गेंदों में अर्धशतक बना डाला। रजत पाटीदार ने पांच सिक्सर और दो चौक्का लगाया। कैमरुन ग्रीन ने 20 गेंदों में 37 रन बनाया और नाबाद रहे। महिपाल लोमरोर ने 7 रन, दिनेश कार्तिक ने 11 रन और स्वपनील सिंह ने 12 रन बनाया। जयदेव उनादकट ने तीन विकेट चटकाए तो टी नटराजन ने दो विकेट झटके। पैट कमिंस और मयंक मारकंडेय को एक-एक विकेट मिले।

35 रनों से हार गए सनराइजर्स

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे सनराइजर्स की सलामी जोड़ी कुछ खास रन नहीं बना सकी। जबकि मिडिल क्रम ने भी निराश किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 31 रन तो ट्रेविड हेड महज एक रन बना सके। ऐडन मार्करम 7 रन तो नीतीश कुमार रेड्डी 13 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 7 रन बनाया। शाहबाज अहमद थोड़ा पिच पर दिखे और नाबाद रहते हुए 40 रन बनाए। अब्दुल समद ने 10 रन बनाया। पैट कमिंस ने तेजी से 31 रन बनाया। भुवनेश्वर कुमार भी 13 रन जोड़े जबकि जयदेव उनादकट 8 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराद 20 ओवर्स खेलकर 8 विकेट गंवा 171 रन ही बना सकी और 35 रनों से हार गई। स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरुन ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए जबकि विल जैक्स और यश दयाल को एक-एक विकेट मिले।

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 LSG Vs CSK: रुतुराज की शतक पर भारी मार्कस का शतक, लखनऊ ने छह विकेट से चेन्नई को हराया

PREV

Recommended Stories

IND vs SA: 6 गेंदें, 7 वाइड... अर्शदीप सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!