RR vs CSK IPL 2025: एमएस धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला खेलने उतरे। इस दौरान उन्हें BCCI द्वारा खास उपहार दिया गया। माही ने इस सीजन 18 साल पूरे कर लिए हैं।
MS Dhoni Awarded by BCCI: चेन्नई सुपर किंग्स के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले खास उपहार दिया गया। बरसापारा स्टेडियम पहुंचने से पहले ही माही के एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। चारों तरफ 'धोनी-धोनी' की गूंज सुनाई दे रहा था। गुवाहाटी में उनके स्वागत के लिए BCCI ने खास तैयारी भी कर रखी थी, जो मैच शुरू होने से पहले दिखाया गया। RR के खिलाफ धोनी को स्पेशल गिफ्ट बीसीसीआई के द्वारा दिया गया।
दरअसल, गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच से ठीक पहले एमएस धोनी को बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने खास गिफ्ट पेश दिया। उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। इस समारोह के दौरान आईपीएल में धोनी के द्वारा दिए गए योगदान की जमकर सराहना भी की गई। BCCI के हाथों सम्मान पाते ही धोनी एक अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। वहीं, स्टैंड में मौजूद दर्शक जानकर नारे लगा रहे थे। धोनी के प्रति प्यार भी फैंस जमकर लुटा रहे थे।
हाल ही में एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उनके नाम 4699 रन हो चुके हैं और उन्होंने इस मामले में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। साल 2008 से ही माही चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 5 खिताब भी जीताया है। धोनी के अब दुनिया के सबसे बड़े लीग में 18 साल पूरे हो चुके हैं। उसी खास मौके पर उन्हें यह विशेष उपहार दिया गया।
2008 से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर पर एक नजर डालें, तो उन्होंने 2 टीमों के लिए 267 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.35 की औसत से 5273 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 84 नाबाद है। उनके बल्ले से 254 छक्के भी निकले हैं। धोनी ने कुल 24 हाफ सेंचुरी टीम के लिए जड़ी है। इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि उनका योगदान कितना बड़ा रहा है।