GT vs MI IPL 2025: शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद में 38 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया। इस दौरान उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Hardik Pandya reaction: गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करती हुई गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। शुरुआत में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने ओपनिंग करते हुए चौके-छक्के लगाने शुरू किए। पावरप्ले में दोनों बल्लेबाजों ने 66 रन जोड़ दिए। 38 रन बनाकर खतरनाक लग रहे गिल को हार्दिक पांड्या ने 8वें ओवर में बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुंबई के कप्तान ने गुजरात के कैप्टन को आउट कर दिया। इस राइवलरी के दौरान हार्दिक ने बाजी मार ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस पांड्या का रिएक्शन तेजी से वायरल हो गया।
दरअसल, गुजरात टाइटंस की पारी के आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए आए। उनके सामने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल खड़े थे। उन्होंने उनकी गेंद पर आक्रमक शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं और फिल्डर के हाथों में चली गई। गिल के आउट होते ही हार्दिक ने अनोखा रिएक्शन दिया। वो लगातार उन्हें देखते रहे और गिल पवेलियन के लिए निकल पड़े। उनका अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गए हैं।
अहमदाबाद में खेले जा रहे इस बड़े मुकाबले में शुभमन गिल ने एक बड़ा कारनामा भी कर दिया है। वो इस बड़े मैदान पर 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19वीं पारी में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। गिल को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 14 रनों की आवश्यकता थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने अच्छी शुरुआत भी की। उनके बल्ले से 27 गेंदों पर 38 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्के भी लगाए।