IPL 2025: अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल 38 रन बनाकर आउट हो गए और एक नया इतिहास बनाने से 9 रन दूर रह गए। अगले मुकाबले में उनके पास इस मुकाम तक पहुंचने का अच्छा मौका होगा।
GT vs MI IPL 2025: आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद में एक नया इतिहास रचने से 9 रन दूर रह गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने काफी खतरनाक शुरुआत की। गिल और साईं सुदर्शन ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसी बीच प्रिंस गिल ने इस मुकाबले में 38 रन बनाते ही अहमदाबाद में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। मुंबई के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन बनाने का कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
शुभमन गिल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद का मैदान काफी ज्यादा पसंद आता है। दुनिया के सबसे बड़े इस ग्राउंड पर उनका बल्ला जमकर बोलता है। इस मुकाबले से पहले गिल ने 18 इनिंग में 63.5 ओवर में 953 रन बना लिया था और 1000 रन तक पहुंचने के लिए 47 रनों की आवश्यकता थी, जो उन्होंने इस मैच में कर लिया। 19 पारियों में गिल ने इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। गिल ने इस मैदान पर आईपीएल खेलते हुए शतक भी लगाया है। पिछले 2 सीजन से वो गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी भी करते रहे नजर आ रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में शुभमन गिल के करियर पर एक नजर डालें, तो उन्होंने 105 मैचों में 38.15 की औसत से 3281 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 20 अर्धशतक निकला है। गिल का स्ट्राइक रेट भी 136.59 का रहा है। उनका उच्च व्यक्तिगत स्कोर 129 रन है। उन्होंने आईपीएल में 316 चौके और 99 छक्के भी मारे हैं। साल 2018 में शुभमन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया था और 2021 तक वो उसी टीम के साथ जुड़े रहे। उसके बाद साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में जोड़ लिया और तब से अभी तक इसी टीम के साथ हैं।