Published : Apr 04, 2025, 03:32 PM ISTUpdated : Apr 04, 2025, 11:55 PM IST

IPL 2025 LSG vs MI: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई को 12 रनों से हराया, क्रीज पर खड़े रह गए हार्दिक पंड्या

सार

IPL 2025 lsg vs mi live updates, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: नमस्कार, आज आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस एकाना स्टेडियम में आमने-सामने थीं। 204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 191 रन ही बना पाई और मैच को लखनऊ ने 12 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस सीजन MI को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि लखनऊ को दूसरी जीत मिली है।

Rohit Sharma

11:26 PM (IST) Apr 04

लखनऊ ने 12 रनों से जीता मुकाबला

204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 191 रन ही बना पाई और मैच को लखनऊ ने 12 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस सीजन MI को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि लखनऊ को दूसरी जीत मिली है। 

11:03 PM (IST) Apr 04

मुंबई का चौथा विकेट गिरा

204 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ ने मुंबई को चौथा झटका दे दिया है। मैच को अपनी ओर खींच रहे सूर्यकुमार यादव 67 रन बनाकर आवेश खान के शिकार बने हैं। जीत के लिए 22 गेंदों में 48 रन चाहिए। 

10:48 PM (IST) Apr 04

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक पूरा

लखनऊ के खिलाफ 204 रनों का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं। 13 पारियों के बाद उनका पचासा निकला है। 

10:44 PM (IST) Apr 04

13 ओवर के बाद मुंबई का हाल

204 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस की पारी में 13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 46 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर मौजूद हैं। जीत के लिए 42 गेंदों में 79 रन चाहिए। 

10:20 PM (IST) Apr 04

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ ने मुंबई को तीसरा झटका 86 रनों के स्कोर पर दिया है। 46 रन बनाकर नमन धीर डिगवेश सिंह राठी के पहले शिकार बने हैं। कैरम बॉल पर नमन चूक गए और क्लीन बोल्ड हुए। 

10:17 PM (IST) Apr 04

8 ओवर के बाद मुंबई का हाल

204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी में 8 ओवर के खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन है। क्रीज पर नमन धीर 46 और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 72 गेंदों में 118 रन चाहिए। 

09:54 PM (IST) Apr 04

4ओवर के बाद मुंबई का हाल

204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी में 4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 46 रन है। वहीं, 2 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। क्रीज पर नमन धीर 30 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:18 PM (IST) Apr 04

लखनऊ ने मुंबई को 204 रनों का लक्ष्य दिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों में 60 रन बनाए। उनके अलावा एडम मारक्रम ने 53, आयुष बडोनी 30 और डेविड मिलर ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट झटके, जबकि अश्वनी कुमार, विगणेश पुथुर और ट्रेंट बोल्ट को 1-1 सफलता मिली। 

09:15 PM (IST) Apr 04

हार्दिक पंड्या ने झटके 5 विकेट

लखनऊ के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में पंजा खोल दिया है। उन्होंने LSG का पांचवां विकेट आकाश दीप के रूप में लिया। 4 ओवर में हार्दिक ने 36 रन देकर 5 बड़े विकेट अपने नाम किए हैं। 

09:07 PM (IST) Apr 04

लखनऊ का छठा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का छठा विकेट 183 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। अब्दुल समद 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट के पहले शिकार बन गए हैं। टीम का स्कोर 19 ओवर में 188/6 है। 

09:02 PM (IST) Apr 04

लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का पांचवां विकेट 173 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद एडम मारक्रम आउट हुए हैं। हार्दिक पंड्या के तीसरे शिकार बने हैं। 

08:57 PM (IST) Apr 04

एडम मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एडम मारक्रम ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। लखनऊ के लिए उन्होंने अच्छी पारी खेली है। टीम का स्कोर 17 ओवर में 168/4 है।  

08:23 PM (IST) Apr 04

लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ सुपर जाएंट्स का तीसरा विकेट 107 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। ऋषभ पंत का बल्ला एकबार फिर से नहीं चला है। मुंबई के खिलाफ भी केवल 2 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

08:14 PM (IST) Apr 04

लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को दूसरा झटका 91 रनों के स्कोर पर दिया है। हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक निकोलस पूरन को 12 रन के स्कोर पर बाहर भेज दिया है। 

08:06 PM (IST) Apr 04

लखनऊ का पहला विकेट गिरा

ताबड़तोड़ शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का पहला विकेट 76 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। खतरनाक लग रहे मिचेल मार्श 31 में 60 बनाकर पुथुर के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 77/1, 7.2 ओवर के बाद है। 

07:56 PM (IST) Apr 04

मिचेल मार्श ने जड़ दिया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिचेल मार्श का बल्ला गरज रहा है। लखनऊ की ओर से खेलते हुए उन्होंने 27 गेंदों पर अपना पचासा पूरा कर लिया है। यह उनके इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है। 

07:51 PM (IST) Apr 04

5 ओवर के बाद लखनऊ का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की पारी में 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 46 रन है। मिचेल मार्श 38 और एडम मारक्रम 7 रन पर खेल रहे हैं। LSG-46/0 (5ओवर)। 

07:34 PM (IST) Apr 04

लखनऊ के खिलाफ मुंबई के फैंस को बड़ा झटका, रोहित शर्मा अचानक हुए टीम से बाहर, जानें ऐसा क्यों हुआ?

लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। टॉस के बाद हार्दिक पांड्या ने उनके प्लेइंग 11 में नहीं होने की पुष्टि की है।

 

Read Full Story

07:15 PM (IST) Apr 04

MI टीम की प्लेनग 11

विल जैक्स, रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज अंगद बाबा, मिचेल सैन्टनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, वीग्नेश पुथुर, अश्वनी कुमार। 

इम्पैक्ट खिलाड़ी: तिलक वर्मा, रॉबिन मींज, कॉरबीं बोसच, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू 

07:12 PM (IST) Apr 04

LSG टीम की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडम मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डिगवेश सिंह राठी, शार्दूल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप। 

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहबाज अहमद, रवि विश्नोई, मनीमरण सिद्धार्थ, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

07:09 PM (IST) Apr 04

लखनऊ के लिए आज खेलेंगे आकाश दीप

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ की टीम में केवल 1 बदलाव हुए हैं। टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। मनीमरण सिद्धार्थ की जगह उनको मौका दिया गया है। 

07:07 PM (IST) Apr 04

मुंबई के लिए आज नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस के लिए खेलने नहीं उतरेंगे। अभ्यास के दौरान उनके नी में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हे प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। 

07:04 PM (IST) Apr 04

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरने वाली है। निकोलस पूरन और ऋषभ पंत एक्शन में दिखेंगे। 

06:41 PM (IST) Apr 04

लखनऊ में थोड़ी देर में होगा टॉस

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबले के लिए एकाना स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो चुका है। थोड़ी देर में दोनों टीम के कप्तान टॉस करने के लिए मैदान पर आएंगे। 

04:00 PM (IST) Apr 04

सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

सूर्यकुमार यादव के पास भी लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में 2 बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह 4 चौके लगाते ही टी 20 में 800 चौके पूरे कर लेंगे, जबकि 1 छक्का लगाते ही इस फॉर्मैट में 350 छक्के जड़ देंगे। 

03:57 PM (IST) Apr 04

ऋषभ पंत पूरे करेंगे 300 आईपीएल चौके

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत 300 आईपीएल चौके से केवल 4 कदम दूर हैं। मुंबई के खिलाफ चार चौके जड़ते ही उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में 300 चौके पूरे हो जाएंगे। 

03:56 PM (IST) Apr 04

डेविड मिलर बड़े रिकॉर्ड से 17 रन दूर

लखनऊ के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे डेविड मिलर यदि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 रन बना लेते हैं, तो उनके इंडियन प्रीमियर लीग में 3000 रन पूरे हो जाएंगे। उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। 

03:54 PM (IST) Apr 04

रोहित शर्मा 4 छक्के जड़कर बनाएंगे रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा एक नया रिकॉर्ड बनाने से केवल 4 छक्के दूर हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में यदि उनके बल्ले से चार बड़े छक्के आ गए, तो वह MI के लिए 250 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

03:50 PM (IST) Apr 04

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम

ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, एडम मारक्रम, आर्यन जुएल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रिटजकी, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगारगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, मनीमरण सिद्धार्थ, दिगवेश सिंह राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दूल ठाकुर, रवि विश्नोई। 

03:46 PM (IST) Apr 04

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पांडया (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मींज (विकेटकीपर), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन जॉन जकोब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैन्टनर, राज अंगद बाबा, वीग्नेश पुथुर, कोरबिन बोसच, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रीस टॉपली, अर्जुन तेंडुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह, सत्यनारायण राजू। 

03:42 PM (IST) Apr 04

मुंबई के सामने लखनऊ का पलड़ा भारी

आईपीएल के लीग मैचों में मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जेन्ट्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक कुल दोनों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 5 LSG और MI ने 1 अपने नाम किए हैं। वहीं, एकाना में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए हैं और सभी लखनऊ ने जीते हैं। 

03:39 PM (IST) Apr 04

एकाना स्टेडियम लखनऊ में क्या कहते हैं आईपीएल रिकॉर्ड?

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम, लखनऊ में आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां अब तक 15 मुकाबले हुए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 7 और चेज करते हुए टीमों ने भी उतने ही मैच जीते हैं। एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला। इस मैदान का हाइएस्ट स्कोर 236 रन है, जो कोलकाता ने बनाए थे। वहीं, सबसे लोवेस्ट टोटल 108 रन है, जो लखनऊ ने RCB के सामने किए थे। यहां का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 89 नाबाद निकोलस पूरन के नाम है। बेस्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन मार्क वुड ने किया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 2023 सीजन में 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे।  

03:33 PM (IST) Apr 04

आज लखनऊ और मुंबई के बीच होगी टक्कर

नमस्कार, आज आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, वहीं ऋषभ पंत की लखनऊ टीम को पिछले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि, आईपीएल लीग मैचों में मुंबई के ऊपर लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है।


More Trending News